बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा की मां का हॉट लुक हुआ वायरल, शॉर्ट पैंट और टॉप में आईं नजर

इन दिनों प्रियंका अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। अब उन्होंने अपनी मां के साथ सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

2 min read
Jun 30, 2021
Priyanka Chopra

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अब एक इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक वह अपनी एक्टिंग का डंका बजा रही हैं। प्रियंका ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। लेकिन पिछले काफी वक्त से वह अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। उन्होंने साल 2018 में हॉलीवुड सिंगर निक जोनस से शादी की है। दोनों ने जोधपुर में बड़े ही धूमधाम से शादी की है। शादी के बाद प्रियंका विदेश में ही सेटल हो गई हैं और कभी-कभार ही भारत आती हैं।

प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इन दिनों प्रियंका अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। अब उन्होंने अपनी मां के साथ सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। दरअसल, इस वक्त प्रियंका क्लीवलैंड ओहायो में हैं। ऐसे में अब एक्ट्रेस ने अपनी मां के साथ आउटिंग की तस्वीरें शेयर की हैं। दोनों मंगलवार को रॉक ऐंड रोल हाल ऑफ फम गई थीं। जहां दोनों ने जमकर मस्ती की।

प्रियंका ने जो तस्वीरें पोस्ट की हैं, उसमें वह कलरफुल प्रिंटेड शॉर्ट ड्रेस में नजर आईं। जिसमें वह बेहद हॉट लग रही हैं। वहीं, उनकी मां मधु चोपड़ा भी हॉट अंदाज में दिखाई दे रही हैं। उन्होंने शॉर्ट पैंट और क्रीम कलर का स्टाइलिश टॉप पहना हुआ है। प्रियंका और उनकी मां की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, 'मुझे और मेरे परिवार का बढ़िया टाइम देने के लिए शुक्रिया रॉकहाल।' प्रियंका की इस तस्वीर पर अब तक लाखों लाइक्स आ चुके हैं।

इससे पहले प्रियंका ने अपनी बेहद ही क्यूट सेल्फी शेयर की थी। इस सेल्फी को उन्होंने कार में बैठकर क्लिक किया है। प्रियंका ने यलो कलर का सनग्लास लगाया हुआ है। वहीं, उनका हेयरस्टाइस भी देखने लायक है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, 'क्यूट फील कर रही थी इसको बाद में डिलीट भी कर सकती हूं।' एक्ट्रेस की इस तस्वीर पर 10 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही, फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Published on:
30 Jun 2021 07:25 pm
Also Read
View All