बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा को दिल्ली के प्रदूषण से हुई परेशानी ,मास्क लगाकर कही ये बात

प्रियंका ने 3 साल बाद बॉलीवुड में वापसी की नेटफ्लिक्स सीरीज द व्हाइट टाइगर की शूटिंग करनें दिल्ली पहुंची

2 min read
coronavirus mask

नई दिल्ली।अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस इन दिनों भारत में रहकर नेटफ्लिक्स सीरीज द व्हाइट टाइगर की शूटिंग करनें में वयस्त हैं। उनकी यह शूटिंग दिल्ली में चल रही है जहां पर पॉल्यूशन की मार से दिल्ली के लोग परेशान है ऐसे में जाहिर ही प्रियंका को भी इससे काफी परेशानी हो रही है प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो शेयर की है जिसमें उन्होंने चेहरे पर मास्क लगा रखा है और आँखों में चश्मा पहना हुआ है। प्रियंका ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'द व्हाइट टाइगर की शूटिंग का दिन। यहाँ शूटिंग करने में बहुत दिक्कतें हो रही है। मुझे समझ नहीं आ रहा कि लोग इन हालातों में यहाँ कैसे रह रहे हैं। शुक्र है कि हमारे पास एयर प्यूरीफायर और मास्क जैसी सुविधा है। जिन लोगों के पास घर नहीं है उनके लिए प्रार्थना करती हूँ। सभी लोग अपना ध्यान रखें।'

वैसे बता दें कि प्रियंका के साथ ऐसा पहली बार नही हुआ है इससे पहले भी वो जब पिछले साल ही फिल्म द स्काई इज पिंक के प्रमोशन के लिए दिल्ली आई थीं तब भी उन्होंने इस पॉल्यूशन को फेस किया था। उस समय फरहान ने अपनी और प्रियंका की फोटो शेयर की थी जिसमें दोनों ने अपने चेहरे पर मास्क लगाया था और वो स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं।

बता दें कि ये फिल्म पिछले महीने ही रिलीज़ हुई थीं। इस फिल्म के ज़रिए प्रियंका ने 3 साल बाद बॉलीवुड में वापसी की। हालाँकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हुई। अब वो द व्हाइट टाइगर की शूटिंग कर रही हैं। इसमें प्रियंका के साथ राजकुमार राव लीड रोल में हैं।

Updated on:
04 Nov 2019 01:44 pm
Published on:
04 Nov 2019 01:43 pm
Also Read
View All