
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी के लिए भारत में हैं। शादी की तैयारियां जोरो पर हैं, लेकिन इसी बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है जिसने चोपड़ा परिवार को हिला कर रख दिया है। दरअसल, शादी से ऐन वक्त पहले प्रिंयका की होने वाली भाभी इशिता बीमार पड़ गई हैं। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
खुद इशिता ने दी बीमार होने की जानकारी
सिद्धार्थ चोपड़ा की होने वाली पत्नी इशिता ने खुद के बीमार होने की जानकारी इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है। उन्होंने एक तस्वीर शेयर की जिसे देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह बीमार चल रही हैं। बता दें कि इशिता दिल्ली के साकेत में एक बड़े अस्पताल में भर्ती है। तस्वीर शेयर कर इशिता ने लिखा, 'सर्जरी से रिकवरी की ओर लेकिन बहुत ही दर्दनाक पर सावधानी बरतते हुए यह अब हो गई।'
27 फरवरी को हुई थी दोनों की रोका सेरेमनी
बता दें कि जल्द ही सिद्धार्थ और इशिता की शादी होने वाली है। बीती 27 फरवरी को दोनों की रोका सेरेमनी हुई थी, जिसमें प्रियंका और निक दिखाई दिए थे। इस मौके पर प्रियंका ने होने वाली भाभी और भाई की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया था। इन तस्वीरों को शेयर कर एक्ट्रेस ने उन्हें ढेर सारी बधाई दी थी। बता दें कि प्रियंका और निक ने रोका पर इशिता को बेहद खास तोहफा भी दिया था। साथ ही बड़े ही खास अंदाज में उनका अपने परिवार में स्वागत भी किया था। इस बात की जानकारी इशिता की इंस्टाग्राम स्टोरी से मिली थी। उन्होंने प्रियंका और निक की ओर से दिए गए गिफ्ट और बधाई कार्ड को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया।
इशिता शेयर की थी गिफ्ट की तस्वीर
प्रियंका और निक ने कार्ड में लिखा था- 'प्रिय इशिता परिवार में हम आपका खुशी से स्वागत करते हैं, हम आपको बहुत प्यार करते हैं', वहीं इशिता की दूसरी इंस्टा स्टोरी में एक गिफ्ट की तस्वीर नजर आ रही हैं। इन दोनों तस्वीर में उन्होंने प्रियंका और निक को टैग भी किया हुआ है।