बॉलीवुड

क्या सलमान-प्रियंका में छिड़ चुका है कोल्ड वार ? सामने आई ‘भारत’ छोड़ने की असल वजह

सलमान और प्रियंका में कोल्ड वार पनपती दिखाई दे रही है।
2 min read
• •
Updated: 13 Sep 2018, 10:29 AM IST
priyanka chopra speak up about leaving salman khan bharat
priyanka chopra speak up about leaving salman khan bharat

बॅालीवुड इंडस्ट्री के मशहूर स्टार सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'भारत' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में पहले प्रियंका चोपड़ा उनके साथ लीड किरदार अदा करने वाली थीं। पर बताया जाता है कि निक जोनस संग शादी के कारण वह फिल्म से अलग हो गईं और उनकी जगह कैटरीना कैफ को साइन कर लिया गया।

तभी से सलमान और प्रियंका में कोल्ड वार पनपती दिखाई दे रही है। हाल में सलमान ने एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका पर तंज कसा था और अब प्रियंका की तरफ से भी एक बयान जारी हुआ है। प्रियंका चोपड़ा से जुड़े एक सूत्र ने मीडिया पोर्टल को जानकारी दी है कि देसी गर्ल ने फिल्म 'भारत' से किनारा केवल अपनी शादी की वजह या फिर किसी हॉलीवुड प्रोजेक्ट के चलते नहीं किया है।

सूत्र ने बताया है कि, ‘प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म 'भारत' दिशा और तब्बू के कारण छोड़ी है। असल में पहले फिल्म 'भारत' में केवल वो ही अदाकारा थीं लेकिन फिर बाद में दिशा और तब्बू की एंट्री हुई, जिसकी वजह से देसी गर्ल थोड़ी परेशान हुईं। इसके साथ-साथ सलमान खान के सेट पर लेट आने की आदत से देसी गर्ल पहले से ही वाकिफ हैं। हॉलीवुड में काम करने के बाद प्रियंका चोपड़ा को वक्त पर काम करने की आदत हो गई है और उन्हें ऐसा लग रहा था कि वो भाईजान की आदत को लम्बे समय तक नहीं झेल पाएंगी। जिस कारण उन्होंने 'भारत' से किनारा करना ही सही समझा।’

खैर, अब इस बात में कितनी सच्चाई है यह तो ये दोनों स्टार्स ही बता सकते हैं, पर अगर ऐसा हुआ है तो इससे सलमान और प्रियंका की दोस्ती में दरार आ सकती है। साथ ही अर्पिता खान जो कि प्रियंका की खास दोस्त हैं उनकी दोस्ती में भी फर्क पड़ सकता है। अब तो यही उम्मीद करते हैं कि ये दोनों कलाकार सभी गिले-शिकवे भुलाकर आगे बड़ जाएं।

Updated on:
13 Sep 2018, 10:29 AM IST
Published on:
Also Read
View All
जो मर्द है वो बेटा ही पैदा करेगा- जब नसीरूद्दीन शाह के दिमाग में बैठी थी यह बात, बेटी हुई तो बड़े नाखुश थे

‘सीरियल किसर’ की इमेज के लिए इमरान हाशमी ने डायरेक्टर को ठहराया जिम्मेदार, बोले- ’20 साल से भुगत रहा हूं नतीजे’

900 करोड़ रुपये कमा चुकी ‘रामायण’ के लिए खतरे की घंटी? 20 नवंबर को रिलीज होगी हॉलीवुड फिल्म, होगी कांटे की टक्कर!

करीना कपूर के समर्थन में उतरा हिंदू संगठन, कुरान की आयत वाले पेंडेंट पर विवाद के बीच कहा- माफी मांगने की जरूरत नहीं

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह का मंगेतर समरीन कौर संग कितना है उम्र का फासला? दोनों की सगाई ने बटोरी सुर्खियां