बॉलीवुड

मैरी कॉम के बाद इस बड़ी स्पोर्ट्स पर्सनेलिटी की बॅायोपिक में नजर आएंगी प्रियंका! जानें पूरी खबर

हॅालीवुड में अपनी एक्टिंग का परचम लहरा चुकी प्रियंका चोपड़ा इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। उन्हें अब अमेरिकी टीवी करते-करते पूरे तीन साल हो चुके हैं। अब पीसी एक बार फिर बॅालीवुड में वापसी करने पर विचार कर रही हैं।
2 min read
• •
Updated: 10 Jul 2018, 10:07 AM IST
priyanka chopra to cast in mitali raaj biopic
priyanka chopra to cast in mitali raaj biopic

बॅालीवुड के बाद अब हॅालीवुड में अपनी एक्टिंग का परचम लहरा चुकी प्रियंका चोपड़ा इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। उन्हें अब अमेरिकी टीवी करते-करते पूरे तीन साल हो चुके हैं। और अब पीसी एक बार फिर बॅालीवुड में वापसी करने पर विचार कर रही हैं। उनकी अनाउंसमेंट करने की देरी थी की प्रियंका को अपनी फिल्म में लेने के लिए निर्माता-निर्देशकों की लाइन लग गई है। बता दें वह जल्द ही सलमान खान के साथ उनकी फिल्म भारत में नजर आने वाली हैं। इसी के साथ खबर है कि उन्होंने एक बॅायोपिक भी साइन कर ली है। बता दें यह बॅायोपिक महिला क्रिकेटर मिताली राज की है। जी हां, मैरी कॉम का रोल अदा कर चुकी प्रियंका अब मिताली जैसी स्पोर्ट्स पर्सनेलिटी की बॅायोपिक में काम करने जा रही हैं।

हाल में जब इस बार में फिल्म के निर्देशकों से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि पीसी से बेहतर इस रोल को कोई नहीं निभा सकता। उन्हें लगता है पर्दे पर प्रियंका उनके किरदार से न्याय कर सकेंगी। फिलहाल निर्माता की प्रियंका से शुरुआती बातचीत हुई है।

बता दें पिछले दिनों जब मिताली ने मीडिया से बातचीत की थी तो उन्होंने कहा था, ' प्रियंका और मेरी पर्सनैलिटी मेल खाती है। हमारी कद-काठी और चेहरे के हाव-भावों की समानता के कारण मैं चाहती हूं वह पर्दे पर मेरा रोल निभाएं।'

गौरतलब है कि पीसी सलमान की फिल्म 'भारत' से बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं। इतना ही नहीं वह सलमान की इस फिल्म के बाद 'द स्काई इज पिंक' नाम की एक और फिल्म में भी काम करने जा रही हैं। 'द स्काई इज पिंक' नाम की इस फिल्म के बारे में प्रियंका ने खुद जानकारी दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक ड्राफ्ट की तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा है- तैयारी शुरू हो गई। #hindimovie। यह उनके स्क्रिप्ट की कॉपी है, जिसपर लिखा है- लेखक- सोनाली बोस, हिंदी डायलॉग- जूही चतुर्वेदी।

Updated on:
10 Jul 2018, 10:07 AM IST
Published on:
Also Read
View All
“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब

‘सीता माता फाइटर नहीं थीं’, ‘रामायण’ में साई पल्लवी के किरदार पर भड़के मुकेश खन्ना, मेकर्स को दी चेतावनी