बॉलीवुड

देसी गर्ल के ये 5 डांस नंबर देखकर आप भी हो जाएंगे मदहोश

देसी गर्ल के ये 5 डांस नंबर देखकर आप भी हो जाएंगे मदहोश
2 min read
• •
Updated: 9 Jul 2018, 10:46 AM IST
priyanka chopra
priyanka chopra

बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा सबसे महंगी एक्ट्रेस में से एक हैं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें उनकी एक्टिंग और टेलेंट की वजह से ही जाना जाता है। प्रियंका बॉलीवुड अभिनेत्री होने के साथ-साथ वह हॉलीवुड की भी स्टार हैं। बता दें कि उन्हें मिस वर्ल्ड का खिताब भी मिल चुका है। वह हिंदी और हॉलीवुड के अलावा मराठी फिल्मों में भी काम करती रहती हैं। प्रियंका ने बॉलीवुड में कई हिट गानों पर जबरदस्त डांस भी दिए हैं और एक गाने से तो उन्हें देसी गर्ल का नाम ही दे दिया गया। तो आइए जानते ऐसे ही उनके कुछ हिट गानों पर हिट डांस।

देसी गर्ल

डायरेक्टर तरुण मनसुखानी की फिल्म 'दोस्ताना' साल 2008 में रिलीज की हुई थी। उनकी इसी फिल्म में देसी गर्ल सांग है। इस सांग पर प्रियंका ने जबरदस्त ठुमके लगाए थे। उनके साथ मूवी के इस गाने में जॉन अब्राहम और अभिषेक बच्चन भी थे। इस गाने को मशहूर सिंगर सुनिधि चौहान ने अपनी आवाज दी है।

तूने मार एंट्री

डायरेक्टर अली अब्बास जफर की फिल्म 'गुंडे' का सॉन्ग तूने मार एंट्री काफी फेमस रहा था। यह मूवी साल 2014 में रिलीज की गई थी। फिल्म के इस गाने को नीति मोहन और बप्पी लहरी जैसे सिंगर ने अपनी आवाज दी है। बता दें कि इस गाने पर भी प्रियंका चोपड़ा ने जमकर डांस किया है।

राम चाहे लीला

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'राम लीला' ने साल 2013 में सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इस मूवी का सॉन्ग राम चाहे लीला भूमि त्रिवेदी ने गाया है। इस गाने पर प्रियंका चोपड़ा ने जबरदस्त हॉट डांस दिया है।

गुन गुन गुना

डायरेक्टर करण मल्होत्रा की फिल्म 'अग्नीपथ' साल 2012 में सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस मवी का गाना गुन गुन गुना को बॉलीवुड के मशहूर गायक सुनिधि चौहान और उदित नारायण ने अपनी आवाज दी है। इस गाने पर प्रिंयका ने काफी अच्छा प्रदर्शन दिखाया है।

डार्लिंग

डायरेक्टर विशाल भारद्वाज की फिल्म 'सात खून माफ' ने साल 2011 में सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। इस गाने को सिंगर उषा उथुप और रेखा भारद्वाज ने गाया है। साथ ही गाने पर प्रियंका चोपड़ा ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल भी जीता था।

Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब