बॉलीवुड

‘भारत’ छोड़ने के बाद रुठे सलमान को मनाने के लिए प्रियंका ने अपनाया नया हथकंडा, क्या दूर होगी नाराजगी!

प्रियंका चोपड़ा ने पिछले दिनों सलमान खान स्टारर फिल्म 'भारत' अचानक से छोड़ दी थी।
2 min read
• •
Updated: 11 Aug 2018, 1:27 PM IST
salman khan
salman khan

प्रियंका चोपड़ा ने पिछले दिनों सलमान खान स्टारर फिल्म 'भारत' अचानक से छोड़ दी थी। इसका कोई पुख्ता कारण तो सामने नहीं आया, लेकिन कहा जा रहा है कि अपनी एक हॉलीवुड फिल्म और बॉयफ्रेंड निक जोनस से शादी के कारण ऐसा किया है। इसके बाद से खबरें आ रही है कि सलमान और प्रियंका के बीच खटास आ गई है। ताजा रिपोट्र्स के मुताबिक, प्रियंका की हॉलीवुड फिल्म पोस्टपोन हो गई है। दूसरी ओर सलमान की नाराजगी भी वे सहन नहीं कर पा रहीं। उन्होंने सलमान को खुश करने के लिए उनके बैनर की उस फिल्म की तारीफ का रास्ता चुना, जिससे वे अपने जीजा आयुष शर्मा को लॉन्च कर रहे हैं। दूसरी ओर सलमान यह साफ कह चुके हैं कि प्रियंका ने उनसे सच छिपाया इसीलिए यह सब हुआ।

Priyanka Chopra " src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/07/18/priyankaa_3241147-m.jpg">

आयुष की तारीफ
प्रियंका अब डैमेज कंट्रोल में लगी हैं। उन्होंने लवरात्रि फिल्म और आयुष की तारीफ में लिखा है, 'मेरे दोस्त आयुष आपका फिल्मों में स्वागत है। इस ट्रेलर से लगता है कि तुम शानदार डेब्यू करने जा रहे हो। ऑल द बेस्ट वारिना हुसैन और 'लवरात्रि' को बहुत सारा प्यार।'

अचानक छोड़ी 'भारत'
बता दें, फिल्म भारत के जरिए सलमान-प्रियंका करीब एक दशक बाद साथ काम करने जा रहे थे। लेकिन प्रियंका ने फिल्म से किनारा कर लिया। प्रियंका के प्रोजेक्ट छोडऩे की जानकारी अली अब्बास जफर ने ट्वीट कर दी थी। उन्होंने लिखा था, 'हां, प्रियंका चोपड़ा अब 'भारत' का हिस्सा नहीं हैं। उनके ऐसा करने की वजह काफी स्पेशल है। प्रियंका ने हमें अपना फैसला बहुत कम समय में बताया है और हम उनके लिए काफी खुश हैं। 'टीम भारत' प्रियंका को बहुत सारा प्यार और उनके लिए खुशियों की दुआ करते हैं।'

निक ने किया कन्फर्म
प्रियंका, निक जोनस के साथ रिलेशन को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। हालांकि जब प्रियंका से इस बारे में पूछा जाता है तो वो हमेशा इन सवालों को इग्नोर करती हैं। हाल ही में प्रियंका ने ये तक कह दिया था कि उन्हें अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बात करना पसंद नहीं है। लेकिन मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक हाल ही में जब एक पत्रकार ने निक को प्रियंका से उनकी सगाई के लिए शुभकामनाएं दी तो निक ने इसके जवाब में शुक्रिया कहा। निक के इस थैंक्स के बाद दोनों की सगाई की खबरों को कहीं न कहीं सच माना जा रहा है।

Published on:
Also Read
View All
“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब

‘सीता माता फाइटर नहीं थीं’, ‘रामायण’ में साई पल्लवी के किरदार पर भड़के मुकेश खन्ना, मेकर्स को दी चेतावनी