
नई दिल्ली। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपनी खूबसूरती के साथ अपने खास अभिनय के लिए भी पहचानी जाती हैं। तभी तो यह एक्ट्रेस ने अपनी काबलियत का ढंका देश में ही नही विदेश में भी दिखा चुकी है। इन दिनों प्रियंका निक जोनस संग अमेरिका में रहते हुए लॉकडाउन का पालन कर रही हैं। प्रियंका सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टीव रहती है और हर नई पोस्ट के साथ अपने फैन्स से जुड़ी रहती हैं।
अभी हाल ही में प्रियंका ने एक तस्वीर को पोस्ट करके फैंस का दिल जीत लिया है जिसमें वो नीले रंग की साड़ी पहने नजर आ रही है। प्रिंयका ने इस फोटो को शेयर करते हे लिखा है कि उन्हें घरवालों की याद आ रही है।
प्रियंका चोपड़ा का साड़ी लुक फैसं को काफी पसंद आ रहा है। और सोशल मीडिया पर यह तस्वीर काफी वायरल हो रही है। इस फोटो में प्रिंयका संग पति निक जोनस भी हैं
प्रियंका ने कैप्शन में लिखा- 'मुझे साड़ी पहनने का मन हो रहा था तो मैंने पहन ली...घर पर. सभी को बहुत मिस कर रही हूं।' इसके साथ ही प्रियंका ने दिल वाला इमोजी बनाकर निक जोनस को टैग किया। तस्वीर में प्रियंका ने नीले रंग की प्रिटेंड साड़ी पहन रखी है इसके साथ ही हाथों में चूड़ियां और बाल खुले हैं और उन्होंने डार्क लिपस्टिक लगाई हुई है। वहीँ निक जोनस सफेद रंग की टी-शर्ट पहने हुए हैं।
लगातार जागरूकता फैला रही हैं प्रियंका चोपड़ा
बता दें कि अमेरिका में रहते हुए प्रियंका चोपड़ा लगातार कोरोना वायरस को लेकर फैन्स से बात कर रही हैं और जागरूकता फैला रही हैं। साथ ही आशा के संदेश भी दे रही हैं।