
ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और अमरीका की हॉलीवुड एक्ट्रेस मेगन मार्कल 19 मई को शनिवार को शादी के पवित्र बंधन में बंध गए। इस रॉयल शादी में लगभग 600 मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। महमानों की लंबी लिस्ट में भारत की और से देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का नाम शामिल था और वह इस रॉयल वेडिंग में शामिल भी हुईं। इस दौरान प्रियंका ने विविएन वेस्टवुड आउटफिट्स में फिलिप ट्रेसी फासिनेटर के साथ नजर आईं। इसके साथ प्रियंका ने जिमी चू के सैंडल कैरी किए जो बहुत ही खूबसूरत लग रहे थे, लेकिन प्रियंका के सैंडल की कीमत जानकर आप शॉक्ड रह जाएंगे। प्रियंका के खूबसूरत सैंडल जो 1.35 लाख रुपए कीमत की है, इस रॉयल शादी में हर किसी को अटैरक्ट कर रहे थे। प्रियंका ने ड्रेस के साथ बहुत ही कम ज्वेलरी पहनी थी, उनके कानों में केवल स्टेटमेंट dangles ही नजर आ रहे थे।
रिसेप्शन में Christian Dior dress में नजर आईं प्रियंका
प्रियंका ने रिसेप्शन के लिए एक न्यूड Christian Dior dress चुनी थी, जो कि गोल्डन कलर की थी। 600 मेहमानो में से प्रियंका उन 200 खास मेहमानों में से थीं, जिन्हें रिसेप्शन का इन्वाइट भेजा गया था। इस लुक में प्रियंका काफी गार्जियस नजर लग रही हैं।
वेडिंग के दिन भी गॉर्जियस लुक में नजर आईं
शाही परिवार के प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल के वेडिंग वाले दिन बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा मानो पहचान में ही नहीं आईं। जी हां, देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने खुद को एक रॉयल लुक में तैयार कर रखा था, जिसे देख कर लोगों की नजरें उन्हीं पर टिकी रह गईं। अपनी दोस्त मेगन की शादी में प्रियंका ने लेवेंडर कलर का लाइट ड्रेस पहन रखा था।
इस ड्रेस के साथ प्रियंका ने सिर पर एक बड़ी सी हैट भी लगा रखी थी, जिसमें वह सच-मुच की princess लग रही थीं। प्रियंका और मेगन काफी अच्छी दोस्त हैं तो ऐसे में प्रियंका ने इस शाही शादी के लिए एक रॉयल लुक ही चुनना बेहतर समझा।
खैर ये तो बात हुई प्रियंका के शादी वाले लुक की, अब बात करते हैं कि प्रियंका ने प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल के रॉयल रिसेप्शन में क्या पहना था। इस दौरान प्रियंका का अंदाज पिछली बार के मुकाबले कुछ हट कर दिखा। प्रियंका ने रिसेप्शन के लिये एक न्यूड Christian Dior dress चुनी थी, जो कि गोल्डन कलर की थी।