बॉलीवुड

‘पति, पत्नी और वो’ को ये विवादित डायलॉग होगा एडिट, जबरन शारीरिक संबंध पर बनाया था जोक

विवाद बढ़ जाने के बाद फिल्म निर्माता जूनो चोपड़ा ने बताया कि वे लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हैं और इस हिस्से को एडिट कर दिया गया है...
2 min read
Nov 22, 2019
pati patni aur woh
pati patni aur woh

कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे की अपकमिंग फिल्म 'पति, पत्नी और वो' का पिछले दिनों ट्रेलर रिलीज हुआ। एक तरफ जहां इसे पसंद किया गया, वहीं दूसरी तरफ कार्तिक के एक डायलॉग पर बवाल भी मच गया है। ट्रेलर में अभिनेता ने शादी के बाद फिजिकल रिलेशन का जिक्र करते हुए जबरदस्ती संबंध को लेकर कमेंट किया है, जो कुछ लोगों को रास नहीं आया और इस डायलॉग का विरोध किया।

विवाद बढ़ जाने के बाद फिल्म निर्माता जूनो चोपड़ा ने बताया कि वे लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हैं और इस हिस्से को एडिट कर दिया गया है। 'पति, पत्नी और वो' जूनो के दादा बीआर चोपड़ा की फिल्म की रीमेक है। निर्माता ने कहा, 'मेरे दादा और मेरे पिता रवि चोपड़ा दोनों ने ही सामाजिक रूप से प्रासंगिक फिल्में बनाई हैं। मेरा मानना है कि हमें सही काम करना चाहिए और लोगों की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए।'

फिल्म की को-स्टार भूमि ने एक इंटरव्यू के दौरान इस डायलॉग पर माफी मांगी और कहा कि उन लोगों का इरादा किसी को हर्ट करने का नहीं था। उन्होंने कहा, 'अगर हमने किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है, तो हम उसके लिए माफी मांगते हैं, क्योंकि हमारा इरादा ऐसा कुछ भी करने का नहीं था। पति पत्नी और वो से जुड़ा कोई भी शख्स ऐसी सोच को बढ़ावा नहीं देता है।'

Published on:
22 Nov 2019 02:59 pm