बॉलीवुड

पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा कल बंधेंगे शादी के बंधन में, दुल्हन के लिए ऐसा सजा घर

Pulkit-Kriti Wedding: पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा 13 मार्च को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। पुलकित का घर नई दुल्हन के लिए सजा दिया गया है। आइए जानते हैं अपडेट…

2 min read
Mar 12, 2024
Pulkit Samrat and Kriti Kharbanda will get married on 13 March

Pulkit-Kriti Wedding: इस साल के शुरुआत से ही बॉलीवुड में शहनाई गूंज रही है। एक के बाद एक सेलेब्स शादी के बंधन में बंध रहे हैं। इस लिस्ट में अब पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा भी शामिल हो गए हैं। दोनो स्टार 13 मार्च को शादी करने के लिए तैयार हैं।

बॉलीवुड के इन दोनों सितारों की शादी को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट है। नई दुल्हन के लिए पुलकित सम्राट का घर अब सज चुका है। मुंबई स्थित पुलकित का घर रोशनी से जगमगाते हुए दिख रहा है।

बता दें कि पुलकित और कृति ने जनवरी में सगाई की थी। जिनकी फोटो वायरल भी हुई थी। अब उनके शादी की सजावट वाली फोटो सामने आई है।


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा कहा जा रहा है कि पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा हरियाणा के मानेसर में राजसी आईटीसी ग्रैंड भारत में शादी करेंगे। यह लोकेशन दोनों के लिए स्पेशल भी है, क्योंकि पुलकित और कृति दोनों दिल्ली से जुड़े हैं। कृति और पुलकित 'वीरे की वेडिंग', 'तैश' और 'पागलपंती' जैसी कई फिल्में एक साथ कर चुके हैं।

Published on:
12 Mar 2024 08:51 am
Also Read
View All