बॉलीवुड

पुलवामा अटैक: आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने कश्मीरियों को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान, सोच से परे

दिग्गज अभिनेत्री सोनी राजदान ने ट्वीट कर कश्मीर के उन छात्रों का समर्थन किया है.....
less than 1 minute read
Feb 23, 2019
soni razdan
soni razdan

दिग्गज अभिनेत्री सोनी राजदान ने ट्वीट कर कश्मीर के उन छात्रों का समर्थन किया है, जो 14 फरवरी के पुलवामा हमले के बाद देशभर में दुव्र्यवहार, धमकी और हिंसा के शिकार हुए हैं। उस आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।

सोनी एक कश्मीरी पंडित हैं। उन्होंने शुक्रवार रात ट्वीट किया, 'मैं उन सभी कश्मीरी छात्रों और उन लोगों से कहना चाहती हूं, जो हिंसा से पीडि़त हैं... यह वो नहीं हैं। ये आतंकवादी नहीं हैं।' अभिनेत्री आलिया भट्ट की मां सोनी ने इससे पहले ट्वीट में कश्मीरी छात्रों को सुरक्षित रखने का आग्रह किया था।

उन्होंने कहा, ''मेरा प्यारा भारत... हम आहत हैं, स्तब्ध हैं और हम शोक मना रहे हैं। गरिमा के साथ उन लोगों से नफरत न करें, जो हिंसा के अपराधी नहीं हैं। कृप्या उन्हें वो बनने से बचाएं, जिनसे हम नफरत करते हैं। कश्मीरी छात्रों को सुरक्षित रखें।' उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा के कड़े निर्देश दिए थे।

Published on:
23 Feb 2019 02:12 pm
Also Read
View All
सुनीता आहूजा संग विवाद के बीच गोविंदा का बड़ा बयान, बोले- बहुत सी बातें लिखी गईं, माई से प्रार्थना है कि सब साफ हो

ईशा रिखी ने तलाक के बाद बताया क्यों छुपाकर रखी थी बादशाह संग शादी की खबर? बोलीं- मैं तमाशा नहीं बनना चाहती थी

बादशाह संग तलाक के 5 दिन बाद ईशा रिखी ने तोड़ी चुप्पी, शादी टूटने पर बोलीं- मुझे धोखा महसूस हुआ

‘मेरी बेटियों का कोई धर्म नहीं’ अभिनेता अमीन हाजी ने अपनी लव स्टोरी पर किया खुलासा, बोले- दोस्तों ने दी थी चेतावनी

‘अनुभव अच्छा था’ कम उम्र के लड़के से प्यार पर डिंपल कपाड़िया ने कही दिल की बात, सुनाया ‘दिल चाहता है’ का किस्सा