बॉलीवुड

Birthday Special: पंजाबी सिंगर Guru Randhawa के मोस्ट पॉपुलर गाने, जिन्होंने बनाया उन्हें सुपरस्टार

पंजाब इंडस्ट्री और बॉलीवुड में अपनी खूबसूरत आवाज़ से छा जाने वाले Singer Guru Randhawa का आज जन्मदिन है। वह आज अपना 29वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके स्पेशल डे पर उनका पांच टॉप गाने जो लोगों के बीच सालों बाद भी धमाल मचा रहे हैं।

2 min read
Aug 30, 2020
Punjabi Singer Guru Randhawa Most Popular Songs

नई दिल्ली। पंजाब इंडस्ट्री और बॉलीवुड में अपनी आवाज़ से सबको दीवाना बनाने वाली सिंगर Guru Randhawa आज अपना 29वां जन्मदिन मना रहे हैं। गुरू ने बेहद ही कम उम्र में सफलता को गले लगाया है। आज वह केवल पंजाब इंडस्ट्री में ही नहीं जाने जाते बल्कि अब वह बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में भी अपनी खूबसूरत आवाज़ से सबको चौंका चुके हैं। आज दुनिया के कई देशों में उनके फैंस मौजूद है। उनके एक गाने पर महज कुछ ही समय में करोड़ों व्यूज आ जाते हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड भी करते हैं। गुरू रंधावा के गानों की खास बात यह कि ये किसी को डांस फ्लोर पर नचाने को मजबूर करते हैं। साथ गाने के बोल झट से आपकी जुंबा पर चढ़ जाते हैं। यही वजह है कि युवाओं के काफी फेवरेट हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर सिंगर के पांच सुपरहिट गानों पर नज़र डालते हैं जिन्होंने उन्हें स्टार बना दिया।

हाई रेटेड गबरू ( High Rated Gabru )

Guru Randhawa का High Rated Gabru सॉन्ग साल 2017 में आया था। यूट्यूब पर इस गाने पर 95 करोड़ से भी ज्यादा व्यूज़ हैं। खास बात यह कि आज भी इस गाने को लोग काफी पसंद करते हैं। हर पार्टी में यह गाना आराम से सुना जा सकता है।

सूट ( Suit )

2016 में आए Guru Randhawa के इस सॉन्ग ने चार सालों बाद भी खूब मचाई हुई है। गाने पर 42 करोड़ से भी ज्यादा व्यूज हैं। गाने में गुरू का अनोखा अंदाज आज भी लोगों के सिर पर चढ़कर बोलता है।

लाहौर ( Lahore )

सिंगर Guru Randhawa का Lahore सॉन्ग सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड हुआ। टिकटॉक ऐप पर गाने ने खूब लोकप्रियता हासिल की। यह गाना लड़कियों के बीच काफी फेमस रहा। यूट्यूब पर भी गाने को 88 करोड़ लोगों ने देखा।

पटोला (Patola)

Guru Randhawa ने यह गाना दो बार क्रिएट किया। जी, पहले उन्होंने यह गाना 2015 में मशहूर रैपर Bohemia संग गाया था। जिसेक बाद यह गाना बॉलीवुड फिल्म Angrezi Medium के लिए भी उन्होंने गाया। यह गाना अभिनेता Irrfan Khan और अभिनेत्री Kirti Khlhari पर फिल्माया गया।

बन जा रानी ( Ban Ja Rani )

बॉलीवुड की सुपरहीट फिल्म 'Tumhari Sulu' में Guru Randhawa ने 'Ban Ja Rani' को अपनी खूबसूरत आवाज़ से सजाया था। यह गाना एक रोमांटिक सॉन्ग था। जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया। गाने में अभिनेत्री Vidya Balan और एक्टर Manav Kaul पर फिल्माया गया था।

Published on:
30 Aug 2020 11:58 am
Also Read
View All