Sonu Sood Citing The Gita And Quran: हाल ही में धर्म पर चल रही बहसों के बीच एक्टर सोनू सूद ने एक महत्वपूर्ण और दिल छु लेने वाली बात कही है, जो काफी वायरल हो रही है।
Sonu Sood Citing The Gita And Quran: बॉलीवुड एक्टर और समाजसेवी सोनू सूद ने फिर एक बार लोगों के दिलों को छू लेने वाला संदेश दिया है। कोरोना महामारी के दौरान जरूरतमंदों की मदद से ख्याति पाने वाले सोनू सूद ने हाल ही में एक वीडियो के द्वारा इंसानियत, समाज और हमारे अंदर मौजूद गलत सोच पर विचार करने को कहा है। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों में है।
वीडियो में सोनू सूद ने रोजमर्रा की जिंदगी में हमेशा नजरअंदाज की जाने वाली छोटी-छोटी चीजों पर अपनी बात रखते हुए बताया,"शराब बेचने वालों को कहीं जाने की जरूरत नहीं पड़ती, लेकिन दूध बेचने वाले को हर घर जाना पड़ता है। इसके बाद भी लोग दूध पर शक करते हैं कि कहीं पानी तो नहीं मिलाया गया। लेकिन अपने आप को देखें तो शराब में अक्सर पानी मिलाया जाता है। ये किसी को कैसे नहीं दिखता की कमिंया उनके अंदर भी है।"
बता दें, सोनू ने दोस्ती के महत्व पर भी जोर दिया और कहा कि सच्चा दोस्त वही होता है जो कड़वा सच भी बेखौफ बोल सके। ठीक वैसे ही जैसे नमक तो खराब नहीं होता लेकिन मिठाई में कीड़े लग जाते हैं। साथ ही, एक्टर ने जीवन के विभिन्न पहलुओं का उद्धरण देते हुए बताया कि हम सालों एक सुंदर तस्वीर की तारीफ करते हैं लेकिन उसे टिकाए रखने वाली छोटी कील को याद नहीं करते। मोमबत्ती जलाकर अपने बीते लोगों को याद करते हैं लेकिन फिर उसी मोमबत्ती को बुझाकर खुशियां मनाते हैं। गहनों की कीमत और उनके उपयोग की सोच ने भी लोगों को सोचने पर मजबूर किया।
सबसे मजेदार बात सोनू सूद ने कही की घरों में रखी गीता और कुरान आपस में कभी भी नहीं लड़ते है और शांति से साथ रहते हैं। फिर भी इनके नाम पर झगड़े होते हैं क्योंकि लोग इन्हें ठीक से नहीं पढ़ते और समझते। सोनू ने सभी से विनती किया कि अपनी गलतियों को पहचानें, सुधारें और बेहतर इंसान बनें क्योंकि यही असली जिंदगी है।
इतना ही नहीं, सोनू सूद की सामाजिक कार्य पहलें से लगातार जारी हैं। कोरोना काल में लाखों लोगों की मदद के बाद हाल ही में उन्होंने पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की सहायता की। इसके अलावा उन्होंने 'सोनू सूद चैरिटी फाउंडेशन' की शुरुआत की है, जिसका प्रमुख उद्देश्य भारत की महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर से मुक्त करवाना है। बता दें, सोनू सूद की ये आवाज समाज में नई उम्मीद और सोच लेकर आई है। वे न केवल फिल्मी दुनिया के स्टार हैं बल्कि असल जिंदगी में भी हरेक इंसान के लिए प्रेरणा स्रोत बने हुए हैं। उनके संदेश और काम हम सभी के लिए एक प्रेरणा हैं।