बॉलीवुड

जब रामानंद सागर का राजकुमार ने किया था अपमान, कहा था- ‘मैं तो क्या मेरा कुत्ता भी नहीं करेगा ये रोल’

बॉलीवुड एक्टर राज कुमार अपनी शानदार एक्टिंग और डायलॉग के आज भी मशहूर हैं। उनकी कई फिल्में ऐसी हैं। जिन्हें आज भी दर्शकों का खूब प्यार मिलता है। वहीं राज कुमार अपने अड़ियल बर्ताव के चलते भी सुर्खियों में भी रहते थे। उन्होंने कई सुपरस्टार्स को अपमानित किया है। राज कुमार के जीवन से जुड़ा एक खास किस्सा आज हम आपको बताने जा रहे हैं।
2 min read
Apr 12, 2021
Raaj Kumar Insulted Ramayana Fame Ramanand Sagar
Raaj Kumar Insulted Ramayana Fame Ramanand Sagar

नई दिल्ली। बॉलीवुड के सुपरस्टार राज कुमार अपनी दमदार आवाज़ और शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। यही नहीं सालों तक उन्होंने इंडस्ट्री पर राज किया। एक्टर का जानी डायलॉग आज भी दर्शकों के दिलों और दिमाग पर छाया हुआ है। लेकिन राज कुमार अपने गुस्से और सख्त व्यवहार के चलते भी काफी फेमस थे। उनके कई ऐसे किस्से मशहूर हैं। जिनमें राज कुमार बिना झिझक के लोगों को कुछ भी बोल देते थे और उनके नाराज़ होने की परवाह तक नहीं करते थे। उनकी इस लिस्ट में जीनत अमान, गोविंदा, सलमान खान के साथ-साथ मशहूर सीरियल निर्माता रामानंद सागर का नाम भी शामिल है। आज हम आपको रामानंद सागर और राजकुमार से जुड़ा एक किस्सा सुनाने जा रहे हैं।

रामानंद सागर का किया अपमान

रामांनद सागर इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेताओं में से एक हैं। आज भी उनके द्वारा बनाए गए सीरियल्स की खूब तारीफ सुनने को मिलती है। आज भी रामांनद सागर का सीरियल रामायण सुपरहिट है। लेकिन बावजूद इसके एक वक्त था। जब रामांनद सागर को काफी अपमान सेहना पड़ा था। दरअसल, यह बात उस वक्त है कि जब रामांनद सागर फिल्म आंखे बना रहे थे और वह चाहते थे कि राजकुमार इस फिल्म के हीरो हों। अब फिल्म की कहानी सुनाने के लिए रामांनद सागर राजकुमार के घर पहुंचे। उन्होंने उन्हें कहानी सुनाई।

अब अड़ियल दिमाग के राजकुमार साहब को कहानी बिल्कुल पसंद नहीं आई। उन्होंने अपने पालतू कुत्ते को बुलाया और उससे पूछा कि क्या वह इस फिल्म में काम करेगा। कुत्ते ने राजकुमार की ओर देखा और सिर हिला दिया। बस फिर क्या था। रामांनद सागर को सुनाते हुए राजकुमार बोले देखा ये रोल तो मेरा कुत्ता भी नहीं करना चाहेगा। राजकुमार के इस बर्ताव से रामांनद सागर काफी टूट गए। आपको जानकर हैरानी होगी कि राजकुमार और रामांनद सागर उस दौरान काफी अच्छे दोस्त थे।

फिल्म 'आंखे' हुईं हिट

राजकुमार के द्वारा फिल्म को ठुकरा देने पर रामानंद सागर एक्टर धर्मेंद्र के पास गए और उन्हें फिल्म की कहानी सुनाई। धर्मेंद्र को फिल्म की कहानी बेहद पसंद आई और उन्होंने काम करने के लिए हामी भर दी। फिल्म जब सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर आंखे फिल्म ने गज़ब की कमाई की और फिल्म सुपरहिट हो गई। आज भी आंखे धर्मेंद्र की सुपरहिट फिल्मों में गिनी जाती हैं। उसके बाद से राजकुमार संग रामांनद सागर ने अपने सारे रिश्ते तोड़ लिए और उनसे हमेशा के लिए मुंह मोड़ लिया।

Published on:
12 Apr 2021 03:19 pm