Actor Rajkumar Scolded Salman Khan At The Party
नई दिल्ली। बॉलीवुड में भाईजान के नाम से मशहूर एक्टर सलमान खान ( Salman Khan ) सालों बाद भी इंडस्ट्री में राज कर रहे हैं। 50 के पार हो चुके सलमान का स्टारडम आज भी देखने को मिलता है। सलमान जितना अपनी फिल्मों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। उतने ही वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। सलमान का गुस्सा किसी से छुपा नहीं है। वहीं अगर ऐसा कहा जाए सलमान को एक शख्स ने एडीयूट दिखाने पर खूब जमकर सुनाया था। तो शायद आपको इस बात यकीन भी ना हो, लेकिन यह सच है। चलिए आपको बताते हैं पूरा किस्सा।
वैसे तो सभी यही जानते हैं कि सलमान खान की पहली फिल्म 'मैंने प्यार किया' ( Maine Pyar Kiya ) थी। लेकिन आपको बता दें इससे पहले वह फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' ( Biwi Ho To Aisi ) में नज़र आए थे। जिसमें वह सपोर्टिंग रोल में नज़र आए थे। फिल्म 'मैंने प्यार किया' ( MainePyarKiya ) से अभिनेता को नाम और शोहरत मिली और वह रातोंरात स्टार बन गए। फिल्म के सुपरहिट होने पर सक्सेस पार्टी रखी गई थी। जिसमें सूरज बड़जात्या के परिवार के साथ-साथ अभिनेता राजकुमार ( Raaj Kumar ) भी अमत्रिंत थे। पहली फिल्म सुपरहिट होने पर सलमान खान का एटीट्यूड सातवें आसमान पर था। वहीं इस दौरान उन्हें नशे की बुरी लत भी लग चुकी थी। उनकी फिल्म के लिए रखी गई सक्सेस पार्टी में वह पीकर पहुंचे।
नशे में चूर सलमान खान को सूरत बड़जात्या ( Sooraj Barjatya ) पार्टी में सबको मिलवा रहे थे। इसके बाद सूरज सलमान को राजकुमार से मिलाने ले गए। जब सलमान राजकुमार से मिले तब उन्हें जानते हुए भी उन्होंने इग्नोर किया और पूछा कि आप कौन? यह सुनते ही राजकुमार भड़क गए और उन्होंने खड़े-खड़े ही सलमान की सारी हेकड़ी निकाल दी। राजकुमार ने सलमान को झाड़ लगाते हुए कहा कि "बरखुरदार! यह बात अपने पिता सलीम खान से पूछना कि मैं कौन हूं?" यह सुनते ही सलमान का नशा चुटकियों में उतर गया। जिसके बाद से सलमान को अपनी गलती का अहसास हुआ और जब भी वह कहीं जाते वह बड़े ही अदब से राजकुमार से मिलते थे। वहीं 3 जुलाई 1996 में राजकुमार का निधन हो गया था।
वैसे आपको बता दें अभिनेता राजकुमार अपनी कड़क जुबान के लिए भी इंडस्ट्री में जाने जाते थे। सलमान खान ही नहीं बल्कि वो कई बड़ी हस्तियों फटकार लगा दिया करते थे। मशहूर निर्देशक रामानंद सागर भी राजकुमार के गुस्से का शिकार हो चुके हैं। बताया जाता है कि रामांनद सागर ने राजकुमार को एक फिल्म की कहानी सुनाई थी। जिसेक बाद राजकुमार ने अपने कुत्ते को बुलावकर ये कहा था कि ये रोल उनका कुत्ता भी नहीं करेगा। राजकुमार की इस हरकत से रामानंद सागर काफी दुखी हुए थे। उन्होंने फिर कभी राजकुमार संग काम नहीं किया।
राजकुमार की लिस्ट में दोस्त कम दुश्मन ज्यादा है। कई सालों तक उनकी लड़ाई दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार संग भी चली। खबरों की मानें तो लगभग 3 दशकों के बाद राजुकमार ने दिलीप साहब संग फिल्म सौदागर में काम किया था। शूटिंग के दौरान दोनों ही साथ में बात नहीं करते थे। वहीं 3 जुलाई 1996 में राजकुमार का निधन हो गया। अभिनेता गले के कैंसर से ग्रस्त थे।
सलमान खान ने साल 1989 में फिल्म 'मैंने प्यार किया' से इंडस्ट्री डेब्यू किया था। उनकी पहली ही फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म को मशहूर फिल्म निर्माता सूरज आर. बड़जात्या थे। आज सलमान खान 55 साल के हो चले हैं और आज भी इंडस्ट्री में उनका स्टारडम कायम है। जल्द ही सलमान खान 'टाइगर 3' में दिखाई देंगे।
Updated on:
13 Sep 2021, 11:54 AM IST
Published on:
5 Feb 2021, 2:51 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.