बॉलीवुड

जैकलीन है एक्टर्स के लिए ‘लकी चार्म’, फिल्में कमाती हैं करोड़ों

जैकलीन की हर फिल्म सुपर-डुपर हिट जाती है। कहा जा सकता है कि जैकलीन हर बड़े स्टार के लिए लकी चार्म है।

2 min read
Jun 15, 2018
 jacqueline fernandez
jacqueline fernandez

बॅालीवुड स्टार जैकलीन फर्नांडिस की फिल्म 'रेस 3' आज रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में उनके साथ बॅालीवुड के दबंग सलमान खान मुख्य किरदार में हैं। फिल्म को लेकर सभी काफी एक्साइटेड हैं। भाईजान की फिल्म को देखने के लिए आज सिनेमाघरों की भीड़ देखने लायक होगी। कल से ही 'रेस 3' की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। खेर सलमान खान की फिल्म आए और 'हाउसफुल' न जाए ऐसा तो हो ही नहीं सकता। वैसे गौर करने वाली बात एक और है। भाईजान के साथ जैकलीन इस फिल्म में काम करेंगी। अगर आकड़ों को देखे तो जैकलीन की हर फिल्म सुपर-डुपर हिट जाती है। कहा जा सकता है कि जैकलीन हर बड़े स्टार के लिए लकी चार्म है।

अब तक जैकलीन की फिल्मों पर गौर किया जाए तो वरुण धवन के साथ जुड़वा, सलमान खान के साथ 'किक', 'अक्षय कुमार' की फिल्म 'हाउसफुल 2' और 'हाउसफुल 3' सभी फिल्में बॅाक्स-ऑफिस पर धमाल मचा चुकी है। इसी के साथ जैकलीन की आजकल हर फिल्म लोगों को पसंद आ रही है। ऐसे में आज हर बड़ा स्टार उनके साथ काम करना चाहता है। अब देखना है कि इस फिल्म के लिए जैकलीन कितनी लक्की साबित होती हैं।

गौरतलब है कि सलमान और जैकलीन के साथ अनिल कपूर, बॅाबी देओल, डेजी शाह जैसे स्टार्स मुख्य किरदारों में दिखाई देंगे। बता दें इस निर्देशक रेमो डिसूजा की इस फिल्म की शूटिंग मुंबई, अबू धाबी, बैंकॅाक जैसी अलग-अलग जगह पर हुई है।

सलमान खान की अपकमिंग फिल्में
इस फिल्म के साथ ही सलमान की आगामी फिल्मों 'दबंग 3' और 'भारत' की तैयारियां भी जोरों से चल रही हैं। 'दबंग 3' में सलमान के साथ अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में नजर आएंगी।

Published on:
15 Jun 2018 09:02 am
Also Read
View All