बॉलीवुड

कोरोनावायरस से निडर होकर राधिका आप्टे पहुंची लंदन,बताया- ‘फुल थी फ्लाइट’

कोरोनावायरस ( Coronavvirus ) के बीच राधिका आप्टे ( Radhika Apte ) पहुंची लंदन कोरोनावायरस के चलते बताया फ्लाइट का हाल
2 min read
Mar 20, 2020
राधिका आप्टे पहुंची लंदन
राधिका आप्टे पहुंची लंदन

नई दिल्ली। महामारी कोरोनावायरस ( coronavirus ) अब दुनिया के कई देशों में फैल चुका है। भारत में भी इस महामारी ने दस्तक दे दी है। इस बीमारी से भारत में अब तक लोगों की मौत हो चुकी है। रोज़ाना कोरोनावायरस के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। सरकार लोगों को अपनी ध्यान और भीड़ से दूर रहने की हिदायत दे रही है। सिनेमा जगत पर भी इस महामारी का असर देखने को मिल रहा है। कई फिल्मों और टीवी शोज की शूटिंग को रोक दिया गया है। सभी स्टार्स ने खुद को घरों में कैद कर लिया है।

इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे ( Radikha Apte ) लंदन पहुंची है और उन्हें लेकर उनके परिवार वाले सभी चिंता में है। राधिका ने एक पोस्ट को शेयर कर अपनी खैरियत की जानकारी दी साथ ही कोरोनावायरस से कैसा माहौल बन चुका है इसका एक्सपीरियंस भी बतया। राधिका ने पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा- 'मेरे दोस्तों औ साथ में काम करने वाले सभी लोग जो मुझे लेकर परेशान हैं उन्हें बता दूं कि मैं सुरक्षित लंदन पहुंत चुकी हूं। इमिग्रेशन में कोई भी परेशानी नहीं बल्कि सब खाली ही था तो काफी आसानी हुई साथ ही प्लाइट में बैठे लोगों से अच्छी बातें हुईं। हीथ्रो एक्सप्रेस बिल्कुल खाली पड़ा था। और पैडिंगटन में भी मुश्किल से कोई दिखा। अब तक यही नजारा है'।

राधिका ने उनके हाल को पूछने वालों को शुक्रिया कहा। उन्होंने साथ ही ये भी बताया कि फ्लाइट भरी हुई थी। जबकि जब वो दो दिन पहले वो लंदन से इंडिया आईं थी तब वो फ्लाइट पूरी तरह से खाली थी। राधिका ने जानकारी देते हुए कहा कि इमिग्रेशन अधिकारियों के पास UK बॉर्डर बंद होने को लेकर अब तक कोई जानकारी नहीं है। बता दें हॉलीवुड के कई स्टार्स को कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए हैं। सभी को घर में रहने की सलाह दे रहे हैं। कोरोनावायरस की चपेट में टॉम हैंक्स ( Tom Hanks ) का नाम भी शामिल है।

Published on:
20 Mar 2020 09:24 am
Also Read
View All