
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका मदान (Radhika Madan) ने 2014 में फेमस टीवी शो ‘मेरी आशिकी तुम से ही’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। जिसके बाद राधिका मदान ने बॉलीवुड एंट्री की और विशाल भारद्वाज और वासन बाला जैसे निर्देशकों के साथ काम किया। उन्होंने विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘पटाखा’ और बाला की ‘मर्द को दर्द नहीं होता’ फिल्म में काम किया।
राधिका का कहना है कि जिसकी वजह से अब उनकी नींव बहुत मजबूत हो गयी हैं। इसके साथ ही उनका मानना है कि पिछले कुछ सालों में वो एक बेहतर इंसान बन गई हैं। लेकिन उन्होंने करियर के शुरुआती दिनों पर खुलासा करते हुए कहा कि- जब आपकी पहचान नहीं होती तो ऐसा करते हैं लोग।
दरअसल राधिका मदान ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने करियर के शुरुआती दिनों पर खुलासा किया। जिसमें उन्होंने बताया कि जब मैं टीवी छोड़ रही थी तो, मुझे कहा गया था कि टीवी पर पॉपुलैरिटी जल्दी से मिलती है, उतनी ही जल्दी से चली जाती है। जब मैंने टीवी छोड़ा तो मुझे पता नहीं चला कि मेरी पहचान कब गायब हो गई। इसके बाद लोग मुझसे कहते थे कि ‘ओह तुम्हें तो एयरपोर्ट पर भी कोई नहीं पहचान रहा है। मैं चुप रह जाती थी।
इसके बाद मैंने अपने आप से पूछा कि मैं ऐसे चीज से क्यों जुड़ी रहूं जो इतनी अस्थायी है। खैर ‘मैं शुक्रगुजार हूं कि मुझे टीवी छोड़ने के बाद मुझे अपने पहले दो प्रोजेक्ट में विशाल भारद्वाज और वासन बाला जैसे निर्देशकों के साथ काम करने का मौका मिला।
आज मेरी नींव बहुत मजबूत हो गयी है। मैं फिल्मी उद्योग के हल्केपन, सतहीपन में बहकी नहीं। मैं समझ गई कि कला का क्या मतलब है, मेरे लिए यह कितना अहम है और मैं कैसे अपनी अंतिम सांस तक इसे थामे रखना चाहूंगी।
आपको बता दें कि राधिका मदान अब ‘शिद्दत’ फिल्म में नजर आने वाली है, जो उनकी चौथी फिल्म है। इस फिल्म में उनके साथ डायना पेंटी, मोहित रैना और सन्नी कौशल जैसे कलाकार काम कर रहे हैं। फिल्म में मदान ने कर्तिका नाम की महिला का किरदार निभाया है। फिल्म एक अक्टूबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।