
Sanchita Ugale Suicide News (सोर्स- @sanchita_ugale)
Sanchita Ugale Suicide News: टीवी और फिल्म जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लोकप्रिय अभिनेत्री संचिता उगले का 30 वर्ष की उम्र में निधन हो गया, जिसकी खबर ने मनोरंजन जगत को स्तब्ध कर दिया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, उनका शव मुंबई से सटे नालासोपारा स्थित उनके घर में मिला। मामले की जांच पुलिस कर रही है और मौत के पीछे की वजहों को लेकर कई पहलुओं पर पड़ताल जारी है।
अब तक इस मामले की जांच में पता चला है कि पुलिस को अभिनेत्री की बॉडी के पास से कोई सुसाइड लेटर नहीं मिला है। इसके साथ ही फिलहाल पुलिस ने एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट फाइल करके मामले की जांच शुरू कर दी है। संचिता के करीबी दोस्तों और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं, ताकि उनकी मानसिक स्थिति के बारे में पता चल सके। फिलहाल पुलिस ने मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के संगमनेर से ताल्लुक रखने वाली संचिता को बचपन से ही अभिनय का शौक था। स्कूल और स्थानीय मंचों पर नाटकों में हिस्सा लेते-लेते उन्होंने अभिनय की बारीकियां सीखीं और फिर अपने सपनों को पूरा करने के लिए मुंबई का रुख किया।
शुरुआती संघर्षों के बाद संचिता को टीवी इंडस्ट्री में अवसर मिलने लगे। उनके करियर का बड़ा मोड़ तब आया जब उन्हें लोकप्रिय धारावाहिक ‘कुमकुम भाग्य’ में महत्वपूर्ण किरदार निभाने का मौका मिला। इस भूमिका ने उन्हें घर-घर पहचान दिलाई और दर्शकों के बीच उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
संचिता ने ‘वागले की दुनिया’ में भी अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई। वहीं ‘दिलवाली दुल्हा ले जाएगी’ में मुख्य भूमिका निभाकर उन्होंने साबित किया कि वह अलग-अलग तरह के किरदारों को सहजता से निभा सकती हैं। उनके अभिनय की सराहना दर्शकों और इंडस्ट्री दोनों में हुई।
सिर्फ टेलीविजन ही नहीं, संचिता ने फिल्मों और ओटीटी प्रोजेक्ट्स में भी अपनी छाप छोड़ी। विक्की कौशल अभिनीत ऐतिहासिक फिल्म ‘छावा’ में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसके अलावा वो ‘साइलेंस 2: द नाइट आउल बार शूटआउट’ और अन्य प्रोजेक्ट्स में भी नजर आईं। कम समय में उन्होंने खुद को एक उभरती हुई प्रतिभाशाली अभिनेत्री के रूप में स्थापित कर लिया था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक संचिता घर पर अकेली थीं।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस परिवार के सदस्यों और करीबी लोगों के बयान दर्ज कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो पाएगी।
दिलचस्प बात ये है कि निधन से कुछ समय पहले तक संचिता सोशल मीडिया पर सक्रिय थीं। उनका आखिरी पोस्ट एक खुशमिजाज वीडियो था, जिसमें वो मुस्कुराती हुई नजर आ रही थीं। इस वजह से उनके प्रशंसकों के लिए इस खबर पर यकीन करना और भी मुश्किल हो गया है।
Published on:
15 Jun 2026 02:47 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
