बॉलीवुड

फिल्म लगान के एक्टर पर पत्नी ने धोखा देने का लगाया आरोप, मांगा तलाक और 10 करोड़ रुपए

बॉलीवुड एक्टर पर पत्नी ने धोखे का लगाया आरोप रघुवीर यादव (Raghubir Yadav) की पत्नी ने मांगा तलाक पति से 10 करोड़ रुपए की मांगी है एलिमनी
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Feb 2020, 5:32 PM IST
j.jpg

नई दिल्ली | फिल्म लगान (Lagaan) और पीपली लाइव जैसी फिल्मों में नज़र आ चुके बॉलीवुड एक्टर रघुवीर (Raghubir Yadav) यादव पर उनकी पत्नी ने बड़ा आरोप लगाते हुए तलाक मांग लिया है। रघुवीर पर पत्नी पूर्णिमा खरगा (Purnima Kharga) ने रिश्ते में धोखा देने का आरोप लगाया है। उन्होंने रघुवीर पर बाहर किसी से रिश्ता रखने और शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। अब पूर्णमा ने मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दी है।

पूर्णिमा (Purnima) ने तलाक की अर्जी के साथ-साथ 1 लाख रुपए के इंटर्म मैंटेनेंस और 10 करोड़ रुपये की एलिमनी मांगी है। दोनों का 30 साल का बेटा है जो अपनी मां के साथ ही रहता है। रघुवीर यादव (Raghubir Yadav) राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता रह चुके हैं। जबकि पूर्णिमा इंटरनेशनल कथक डांसर हैं। वो कथक डांसर बिरजू महाराज की शिष्‍या रह चुकी हैं। यहीं उनकी मुलाकात रघुवीर से हुई थी फिर दोनों में प्यार हुआ और शादी कर ली।

बता दें कि कई सालों से रघुवीर यादव और पूर्णिमा एक दूसरे से अलग-अलग रह रहे हैं। पूर्णिमा ने रघुवीर पर साल 1995 में उनकी को-स्टार के साथ संबंध होने को लेकर आरोप लगाया था लेकिन बाद में उन्होंने रिश्ते को बचाने की कोशिश में कुछ नहीं कहा था। लेकिन अब उन्होंने सीधे तलाक की अर्जी दे दी है। रघुवीर यादव ने टीवी सीरियल 'मुंगेरीलाल के हसीन सपने' से अपनी पहचान बनाई थी।

Published on:
Also Read
View All
‘मैं उस हादसे में मरने वाली सबसे पहली होती’, भगवान कृष्ण को याद करके भावुक हुईं अभिनेत्री काजल अग्रवाल, ‘इंडियन 2’ के क्रेन हादसे पर किया खुलासा

करण जौहर के इंटीमेसी वाले सवाल पर क्या बोल गए अक्षय कुमार? हंसकर लोट-पोट हुए रवि किशन

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के खिलाफ मुंबई में प्रदर्शन, राम-लक्ष्मण के लुक्स और किरदारों को लेकर VHP ने की बैन की मांग

सलमान की ‘मातृभूमि’ से टक्कर के बीच श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ के सपोर्ट में उतरीं कंगना रनौत, बोलीं- फिल्म अच्छी लग रही है

“शरद कपूर को कर रही हैं इस्तेमाल”, हेमा चौधरी पर लगे आरोपों पर भड़की दोस्त आंचल, NGO आग की बताई सच्चाई