बॉलीवुड

राहुल रॉय को हुआ शूटिंग के दौरान ब्रेन स्ट्रोक, एलएसी लाइव द बैटल की कर रहे थे शूटिंग

राहुल रॉय को हुआ शूटिंग के दौरान ब्रेन स्ट्रोक, एलएसी लाइव द बैटल की कर रहे थे शूटिंग
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Nov 2020, 8:01 PM IST
राहुल रॉय
राहुल रॉय

बॉलीवुड अभिनेता राहुल रॉय को अचानक ब्रेन स्ट्रोक हो गया। जिसके चलते उन्हें उपचार के लिए नानावटी हॉस्पिटल में एडमिट किया है। जहां वह आईसीयू में भर्ती है और उनका उपचार जारी है। दरअसल, अभिनेता राहुल अपकमिंग फिल्म एलएसी लाइव द बैटल की शूटिंग कर रहे थे, तभी अचानक ब्रेन स्ट्रोक हुआ। ऐसे में उन्हें तुरंत श्रीनगर के एक हॉस्पिटल ले जाया गया, जिसके बाद उन्हें मुंबई लाकर नानावटी हॉस्पिटल में एडमिट किया गया।

जानकारी के अनुसार अभिनेता के भाई रोमीर सेन ने राहुल रॉय की तबीयत के बारे में बताया है कि वह अब रिकवर कर रहे हैं। उनकी तबीयत बिगड़ने की वजह वेदर कंडीशन है। जिसकी वजह से उन्हें अचानक ब्रेन स्ट्रोक हुआ। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि उनके दिमाग के बाएं हिस्से में खून के थक्के जम गए हैं। उन्हें ठीक होने में थोड़ा वक्त लगेगा। डॉक्टरों ने कहा कि इसमें कई माह भी लग सकते हैं।

जानकारी के अनुसार 1990 में राहुल रॉय ने फिल्म आशिकी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ अनु अग्रवाल भी मुख्य किरदार में थी। इस फिल्म के रिलीज होते ही वे रातों-रात पहचाने जाने लगे थे। इस फिल्म के सॉन्ग भी सुपर हिट हुए थे। इसके बाद 1992 में जुनून, फिर तेरी कहानी याद आई, नसीब, ऐलान जैसी कई फिल्मों में काम किया, साथ ही बिग बॉस के पहले सीजन 2007 में भी वे विजेता रहे।

Updated on:
29 Nov 2020, 8:01 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन