बॉलीवुड

Birthday Special : स्मिता पाटिल की मौत के बाद राज बब्बर ने रेखा से बढ़ाई नजदीकियां, मिली धमकी

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर राज बब्बर आज अपना 69वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने जा रहे हैं। एक अच्छे एक्टर के अलावा वो राजनीति का जाना माना चेहरा हैं।
2 min read
• •
Updated: 23 Jun 2021, 2:11 PM IST
Raj babbar birthday
Raj babbar birthday

Happy Birthday Raj Babbar : 80 के दशक की फिल्मों में राजबब्बर का नाम सबसे बड़े एक्टर्स की लिस्ट में गिना जाता रहा है। उनकी हर एक फिल्म सुपरहिट साबित हुई है। राज बब्बर ने ना केवल बॉलीवुड में अपनी जगह बनाई, बल्कि वो राजनीति का भी जाना-माना चेहरे रहे हैं। उन्होंने एक सफल राजनेता के रूप में भी अपनी अलग पहचान बनाई है. राज बब्बर की निजी जिंदगी की बात करें तो उनकी जिंदगी में काफी उतार चढ़ाव आए हैं।

उनकी लव लाइफ काफी सुर्खियों में रही थी। क्योंकि शादीशुदा होने के बाद भी वे बॉलीवुड एक्ट्रेस स्मिता पाटिल को दिल दे बैठे थे। वे स्मिता के प्यार में इस कदर पागल थे कि वे अपने परिवार और दो बच्चों को छोड़ स्मिता पाटिल के साथ रिलेशनशिप में रहने को मजबूर हो गए,और इसके बाद पहली पत्नि नादिरा को छोड़ स्मिता से शादी तक रचा ली थी।

लेकिन यह प्यार भी ज्यादा दिन तक नही चल पाया। और स्मिता हमेशा हमेशा के लिए राज बब्बर से दूर हो गई। बेटे प्रतीक बब्बर को जन्म देने के बाद स्मिता का देहांत हो गया। एक तरफ बेटे का जन्म तो दूसरी अपने प्यार को खोने का गम वो बर्दाश्त नही कर पाए।

स्मिता के जाने के बाद राज बब्बर की हमदर्द बनीं रेखा

स्मिता के जाने के बाद राज बब्बर काफी टूट से गए थे। और इसी बीच उनके दर्द को बांटने के लिए रेखा की एंट्री हुई। एक इंटरव्यू में राज बब्बर ने रेखा के साथ हुए रिश्ते के बारे में बताया था, लेकिन रेखा हमेशा इस रिश्ते को नकारती आई हैं। अब दोनों के बीच के रिश्ते ऐसे बढ़ें कि बॉलीवुड गलियारों से होते हुए मीडिया की सुर्खियां बनने लगे।

रेखा से रिश्ता रखने पर इस निर्माता ने राज को दी थी धमकी
जब रेखा और राज बब्बर के अफेयर की खबर चारों ओर तेजी से फैलने लगी तब फिल्म निर्माता हबीब नाडियाडवाला ने राज बब्बर को धमकी देते हुए कहा था कि वे रेखा से दूर रहें। इसके बाद से वे रेखा से दूर हो गए। हालांकि, इससे राज बब्बर एक बाद को नकारते हुए एक इंटरव्यू में कहा था कि मैं धमकी जैसे शब्द का इस्तेमाल नहीं करूंगा। मुझे नहीं लगता कि हबीब नाडियाडवाला की इतनी क्षमता थी कि वह मुझे धमकी दे। हां रिश्ते को लेकर हमारे बीत में थोड़ी बहसबाजी हो गई थी।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन