बॉलीवुड

पत्नी स्मिता पाटिल को याद कर इमोशनल हुए राज बब्बर, लिखा- उन्होंने जिस भी दिल को छुआ, अपना एक हिस्सा छोड़ गईं

Raj Babbar Post: राज बब्बर ने अपनी दिवंगत पत्नी और मशहूर अभिनेत्री स्मिता पाटिल को लेकर पोस्ट किया है। वह इस दौरान काफी इमोशनल नजर आए और लिखा कि उन्हें उनकी बहुत याद आती है।
2 min read
• •
Oct 17, 2026
Raj Babbar emotional On late wife Smita Patil birth anniversary said i missed her
राज बब्बर ने स्मिता पाटिल को लेकर किया पोस्ट (Photo Source- Instagram/@rajbabbarmp)

Raj Babbar Post On Smita Patil birth anniversary: भारतीय सिनेमा के इतिहास में अपनी एक्टिंग क्षमता और शानदार अदाकारी से खास पहचान बनाने वाली दिग्गज अभिनेत्री स्मिता पाटिल (Smita Patil) को आज भी उनके फैंस और करीबी बेहद याद करते हैं। शनिवार 17 अक्टूबर को उनकी 71वीं जयंती है, इस खास मौके पर जाने-माने अभिनेता और उनके पति राज बब्बर (Raj Babbar) ने अपनी दिवंगत पत्नी को बेहद भावुक अंदाज में श्रद्धांजलि दी है। राज बब्बर पोस्ट में इमोशनल नजर आए। उन्होंने पत्नी की खूबसूरत तस्वीर शेयर की और प्यार भरी लाइन लिखी।

राज बब्बर ने स्मिता पाटिल को लेकर किया पोस्ट

राज बब्बर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्मिता पाटिल की तस्वीर शेयर की। इस दौरान उन्होंने एक दिल को छू लेने वाला नोट लिखा। उन्होंने बताया कि स्मिता के अंदर एक अनोखी संवेदनशीलता (Sensitivity) थी, जो उन्हें पर्दे पर और पर्दे के पीछे दोनों जगहों पर एक अलग इंसान बनाती थी।

राज बब्बर ने अपने पोस्ट में लिखा, "स्मिता में एक अनोखी सेंसिटिविटी थी। हालांकि उनका सफर दुखद रूप से छोटा था, लेकिन उनकी कलाकारी ने एक अमिट छाप छोड़ी। उन्होंने सिर्फ किरदारों को नहीं निभाया - उन्होंने उनकी आत्मा में जान डाल दी। मुझे उनकी याद आती है। उनका अपनापन, उनका असाधारण टैलेंट, और वह सब कुछ जिसने उन्हें इतना खास बनाया।"

राज बब्बर ने आगे लिखा कि कलाकारों को जब ऊपर से बुलावा आता है तो वह इस दुनिया से चले जाते हैं, लेकिन स्मिता ने जिस भी दिल को छुआ, उसमें अपना एक हिस्सा हमेशा के लिए छोड़ गईं। उनकी यह विरासत आज भी आने वाली कई पीढ़ियों को प्रेरित करती है।

एक खूबसूरत सफर और अधूरा अलविदा

राज बब्बर और स्मिता पाटिल की पहली मुलाकात साल 1982 में आई फिल्म 'भीगी पलकें' के सेट पर हुई थी, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली। कपल के घर साल 1986 को बेटे प्रतीक बब्बर का जन्म हुआ। लेकिन बेटे के जन्म के कुछ ही दिनों बाद, ही महज 31 साल की उम्र में 13 दिसंबर 1986 को डिलीवरी से जुड़ी जटिलताओं के कारण स्मिता पाटिल का निधन हो गया था। उनकी मौत के बाद उनके बेटे प्रतीक का पालन-पोषण उनके नाना-नानी ने मुंबई में किया था।

स्मिता पाटिल की आखिरी फिल्म 'गलियों का बादशाह' थी, जिसका निर्देशन शेर जंग सिंह ने किया था। इस फिल्म में उनके अलावा राजकुमार, हेमा मालिनी, मिथुन चक्रवर्ती और पूनम ढिल्लों जैसे दिग्गज कलाकार भी नजर आए थे। फिल्म की रिलीज में काफी देरी हुई थी और यह उनकी मौत के बाद पर्दे पर आई थी। आज भी सिनेमाप्रेमियों के दिलों में स्मिता पाटिल की अदाकारी अमर है।

Updated on:
17 Oct 2026 11:13 am
Published on:
17 Oct 2026 10:42 am
Also Read
View All
दुर्गा पूजा के बीच घर पर आया सकंट! काजोल- अजय देवगन के बंगले के अंदर का BMC ने गिराया कुछ हिस्सा, जानें पूरा मामला

तनुश्री दत्ता ने साइबर क्राइम विभाग को लेकर किया पोस्ट, बड़ा दावा करते हुए बोलीं- हिंसा भड़का रहे हैं ये लोग

Box Office Report: यामी गौतम की ‘नई नवेली’ ने ओपनिंग पर राजकुमार राव की ‘प्रहार’ को पछाड़ा, जानें रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का हाल

‘आप US के नागरिक हैं देश में दखलअंदाजी न करें’, अभिनेता इमरान खान पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- यहां बहुत ड्रामा चल रहा है

गरबा इवेंट से मुस्लिमों को जबरन निकालने पर लोकगायक आदित्य गढ़वी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरा मंच संगीत और भक्ति के लिए है