बॉलीवुड

Raj Kundra ने बताई Shilpa Shetty से शादी करने की असली वजह, देखिए Video में क्या कह रहे हैं?

राज कुंद्रा (Raj Kundra) ने बताई शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) से करने की वजह शिल्पा शेट्टी ने भी पति राज को दिया झट से जवाब राज और शिल्पा का मजेदार वीडियो हो रहा वायरल (Video Viral)
2 min read
May 21, 2020
Raj Kundra and Shilpa Shetty
Raj Kundra and Shilpa Shetty

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्ट्रेस और फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) अपने पति और बच्चों के साथ आजकल खूब टाइम स्पेंड कर रही हैं। सोशल मीडिया पर वो काफी ज्यादा एक्टिव हैं। आज शिल्पा बेटे वियान (Viaan Kundra) का बर्थडे मना रही हैं। उन्होंने इस मौके पर अपने बेटे के लिए एक इमोशनल मैेसेज भी लिखा है।

वहीं राज के साथ शिल्पा लगातार मजेदार वीडियोज (Funny Video) भी बनाती रहती हैं। फैंस को दोनों की ट्यूनिंग बेहद पसंद आती है और उनके वीडियो लाखों लोग देखते हैं। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमें राज कुंद्रा (Raj Kundra) बता रहे हैं कि आखिर उन्होंने शिल्पा से शादी क्यों की।

दरअसल, ये तो सभी जानते हैं कि शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और राज कुंद्रा टिकटॉक (TikTok) पर कितने एक्टिव हैं। दोनों ही कई मजेदार वीडियो बनाते रहते हैं। शिल्पा और राज का ये वीडियो मानव मंगलानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें राज से पूछा जाता है कि उन्होंने शादी क्यों की? राज मजेदार जवाब देते हुए कहते हैं बस यार शौक से, उसके बाद जब शिल्पा से पूछा जाता है कि उन्होंने शादी क्यों की? तो वो राज के मजे लेते हुए कहती हैं कि इनका शौक उतारने के लिए।

ये सुनते ही राज का मुंह बन जाता है और वो काफी उदास चेहरा बनाते हैं। दोनों का ये फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। हालांकि टिकटॉक को लेकर चल रही कॉन्ट्रोवर्सी के कारण कई यूजर्स इसे ना इस्तेमाल करने की सलाह भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- कृपया टिकटॉक ऐप ना यूज करें। तो एक ने लिखा- मैम देश के लिए टिकटॉक डिलीट कर दीजिए।

बता दें कि इससे पहले शिल्पा और राज का एक वीडियो (Shilpa and Raj Video) सामने आया था जिसमें घर में काम करने वाली किस करने की बात बता देती है। जिसके बाद शिल्पा राज की पिटाई करती हुई दिखाई देती हैं। इस फनी वीडियो को भी खूब पसंद किया गया था।

वहीं आजकल शिल्पा अपने बेटे वियान को भी फिटनेस टिप्स दे रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वियान उल्टी छलांग मारते हुए दिखाई दिए थे। शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम पर इसे लेकर एक नोट लिखा था कि बच्चे अपने मां-बाप को कॉपी करते हैं। वियान को आजकल ये अच्छा लगने लगा है, उसे जिमनास्टिक्स बेहद पसंद है।

Published on:
21 May 2020 02:40 pm