बॉलीवुड

50 करोड़ के अपार्टमेंट से लेकर 3 करोड़ की डायमंड रिंग तक, राज कुंद्रा के पत्नी शिल्पा शेट्टी के लिए मंहगे तोहफे

राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी करोड़ों के मालिक हैं। दोनों ने लव मैरिज की थी। दोनों ने 22 नंवबर 2009 को बड़े ही धूमधाम से शादी की थी। राज अपनी पत्नी शिल्पा से बेहद प्यार करते हैं और उन्हें खुश करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं।
2 min read
• •
Updated: 20 Jul 2021, 3:07 PM IST
shilpa_shetty_raj_kundra.jpg
Shilpa Shetty Raj Kundra

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को सोमवार देर रात मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया। उनपर अश्लील फिल्म बनाने का आरोप है। हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब राज कुंद्रा विवादों में आए हो। इससे पहले भी उनपर कई तरह के आरोप लग चुके हैं। लेकिन इन सब से परे वह अपनी पत्नी शिल्पा शेट्टी को कीमती गिफ्ट देने के लिए जाने जाते हैं।

राज कुंद्रा के मंहगे तोहफे
राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी करोड़ों के मालिक हैं। दोनों ने लव मैरिज की थी। दोनों ने 22 नंवबर 2009 को बड़े ही धूमधाम से शादी की थी। राज अपनी पत्नी शिल्पा से बेहद प्यार करते हैं और उन्हें खुश करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। यही वजह है कि वह अक्सर उन्हें कीमती तोहफे देते हैं। इन तोहफो की कीमत सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। राज ने शिल्पा को शादी की सालगिरह पर दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा में एक अपार्टमेंट गिफ्ट किया था। ये राज की तरफ से शिल्पा को सबसे महंगा गिफ्ट था। उनका अपार्टमेंट 19वें फ्लोर पर था। जिसकी कीमत लगभग 50 करोड़ के आसपास थी। हालांकि, 2016 में शिल्पा ने इस अपार्टमेंट को बेच दिया था।

20 कैरेट की डायमंड रिंग
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की सगाई ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं। दरअसल, सगाई में राज ने शिल्पा को 20 कैरेट की डायमंड रिंग पहनाई थी। उनके इस रिंग की कीमत तीन करोड़ के आस-पास है। शिल्पा अक्सर इस रिंग को पहने हुई दिखाई देती हैं। इसके अलावा, शिल्पा शेट्टी हमेशा से चाहती थीं कि उनका एक सी-फेसिंग विला हो। ऐसे में उन्हें राज कुंद्रा ने उनकी इस ख्वाहिश को भी पूरा कर दिया। मुंबई में दोनों का किनारा नाम का विला है। इतना ही नहीं, राज ने शिल्पा को यूके में 7 बेडरूम का एक विला गिफ्ट किया था। उनके इस विला की कीमत करोड़ों में हैं। दोनों अक्सर यहां छुट्टियां मनाने के लिए जाते हैं।

अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार
राज कुंद्रा ने शिल्पा शेट्टी को कई मंहगी गाड़ियां भी तोहफे में दी हैं। बता दें कि 19 जुलाई को क्राइम ब्रांच ने अश्लील वीडियो बनाने और उन्हें कुछ ऐप में दिखाए जाने के आरोप में राज कुंद्रा को गिरफ्तार कर लिया है। पहले उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया। जिसके बाद देर रात उन्हें पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। इसी साल फरवरी में राज कुंद्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने उनके खिलाफ बयान दर्ज कराया था।

Published on:
Also Read
View All
सपना चौधरी ने तलाक कंफर्म करते ही लिया बड़ा फैसला! हटाया पति के नाम का टैटू, वीडियो हुआ वायरल

‘मुझे अपना मुंडन नहीं करवाना’, करण जौहर ने रवीना, शिल्पा और रेखा को लेकर किया सवाल, अक्षय कुमार ने दिया हैरानी भरा जवाब

Ye Prem Mol Liya Vs Gunmaaster G9: बॉक्स ऑफिस पर दो सगे भाइयों के बीच टक्कर, जानें आयुष्मान-अपारशक्ति की पिछली तीन फिल्मों का रिकॉर्ड

‘बैटमैन’ के साथ वायरल हो रहा 1999 का रोमांटिक गाना, अनू मलिक बोले- ‘अच्छा गाना कभी बूढ़ा नहीं होता’

‘खामोशी बहुत कुछ कहती है, संवादों से ज्यादा भावनाओं से जुड़ती हूं’, ‘ईठा’ पर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा ने साझा किए अनुभव