बॉलीवुड

ट्रोलर्स ने कहा था अर्नब गोस्वामी का मजाक उड़ाने के कारण हुई बेटे की मौत, राजीव निगम ने दिया करारा जवाब

राजीव के जन्मदिन के पर उनके बेटे देवराज का निधन हो गया था। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी थी। लेकिन इस मुश्किल घड़ी में भी कुछ लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आए।
2 min read
• •
Updated: 26 Nov 2020, 10:54 AM IST
rajeev_nigam_video.jpg
Rajeev Nigam Video

नई दिल्ली: कॉमेडियन राजीव निगम पिछले दिनों से काफी मुश्किल वक्त से गुजर रहे हैं। इसी महीने की शुरुआत में उनपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। दरअसल, राजीव के जन्मदिन के पर उनके बेटे देवराज का निधन हो गया था। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी थी। लेकिन इस मुश्किल घड़ी में भी कुछ लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने राजीव के बेटे के निधन को उनके पेशे से जोड़ते हुए आपत्तिजनक कमेंट किए।

लोगों ने कमेंट कर कहा कि राजीव दूसरों का मजाक उड़ाते हैं, इस वजह से उनको यह दुख सहना पड़ा। ज्यादातर कमेंट जर्नलिस्ट अर्नब गोस्वामी के सर्मथकों ने किए हुए थे। ऐसे में अब राजीव ने एक वीडियो शेयर कर कमेंट करने वालों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि अगर किसी शख्स को लेकर किए गए मजाक से किसी का बेटा मर जाता है, फिर तो सारे कॉमेडियंस को सावधान हो जाना चाहिए। क्योंकि सभी कॉमेडियन्स अपने करियर में किसी न किसी हस्ती का मजाक करते हैं। इसके साथ ही राजीव ने कमेंट करने वालों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आप तो स्वंय देवी देवता हैं जिन्होंने पता लगा लिया कि उनके बेटे की मौत किस वजह से हुई?

आपको बता दें कि राजीव निगम का 8 नवंबर को बर्थडे था। उसी दिन उनके बेटे का निधन हो गया था। ऐसे में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना दुख जाहिर करते हुए लिखा था, 'ये कैसा सरप्राइज मिला है मेरे जन्मदिन पर। मेरा बेटा देवराज आज मुझे छोड़ कर चला गया, बिना बर्थडे का केक काटे। पगले ऐसा गिफ्ट कोई देता है क्या।' इसके साथ ही हाल ही में राजीव ने मिड डे को दिए अपने इंटरव्यू में बताया कि वह आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। बेटे की देखभाल के लिए उन्होंने काफी पहले काम से ब्रेक ले लिया था। ऐसे में वह आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। राजीव ने खुलासा कि इस मुश्किल घड़ी में इंडस्ट्री से सिर्फ मनीष पॉल ने उनकी मदद की।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन