बॉलीवुड

राजेश खन्ना खो बैठे थे सुध-बुध, पहले की सुसाइड की कोशिश,फिर एक दिन डिंपल को पीटा और…

राजेश खन्ना ( Rajesh Khanna ) का वक्त ऐसा था जब वह डिप्रेशन में चले गए थे। इस दौरान राजेश खन्ना की निजी में भी कई दिक्कतें आ गई थीं।

2 min read
Jan 26, 2023

बॅालीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार राजेश खन्ना ( Rajesh Khanna ) ने कई सालों तक इंडस्ट्री पर राज किया है। अपने जमाने में स्टार की कई लड़कियां दीवानी थी। राजेश खन्ना का स्टारडम एक समय ऐसा हुआ करता था कि फैन्स काका के लिए अपने खून से भरी चिठ्ठी लिखा करते थे। लेकिन क्या आप जानते हैं एक वक्त ऐसा था जब वह डिप्रेशन में चले गए थे। इस दौरान राजेश खन्ना की निजी में भी कई दिक्कतें आ गई थीं। उनका और उनकी पत्नी डिंपल कपाड़िया ( dimple kapadia ) का रिलेशन बिगड़ने लगा है।

दरअसल, जब राजेश खन्ना का कॅरियर खराब होने लगा तब उन्होंने खुद को सबसे दूर कर लिया था। वह इस दौरान डिंपल से भी नाराज रहा करते थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजेश खन्ना ने एक बार डिंपल की पिटाई तक कर दी थी। इसके बाद दोनों के रिश्ते में दरार आने लगी थीं। शायद यही वजह थी कि डिंपल उन्हें छोड़कर अलग रहने लगी थीं।

अचानक डूबता कॅरियर राजेश खन्ना को परेशान करने लगा था। इसके बाद एक्टर ने सालभर के लिए खुद को पूरी दुनिया से अलग कर लिया था। इस कारण वह इतना डिप्रेशन में आ गए थे कि सुसाइड तक करने का सोच रहे थे। गौरतलब है कि 2012 में उनका कैंसर से निधन हो गया था।

Published on:
26 Jan 2023 12:35 pm
Also Read
View All