बॉलीवुड

8 दिनों तक मुमताज को कंधे पर उठाकर बर्फ पर चले थे राजेश खन्ना, शरीर पर पड़ गए थे लाल निशान

सुपरस्टार राजेश खन्ना और एक्ट्रेस मुमताज की जोड़ी को बड़े पर्दे पर काफी पसंद किया गया। दोनों ही काफी अच्छे दोस्त भी हुआ करते थे। मुमताज ने फिल्म 'रोटी' के दौरान हुए एक किस्से को शेयर किया है।

2 min read
Rajesh Khanna walked on snow carrying Mumtaz on his shoulder

नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा जगत में सुपरस्टार राजेश खन्ना और एक्ट्रेस मुमताज की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता था। दोनों काफी अच्छे दोस्त भी थे। राजेश खन्ना के अंतिम दिनों में भी मुमताज उनसे मिलने अक्सर उनके घर जाया करती थीं।मुमताज ने एक इंटरव्यू में फिल्म रोटी से जुड़ा दिलचस्प किस्सा बताया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि शूटिंग के दौरान राजेश खन्ना को उन्हें कंधे पर उठाकर चलना पड़ा था। जिसकी वजह से उनके कंधे पर लाल रंग के निशान पड़ गए थे। चलिए आपको बतातें है कि पूरा किस्सा क्या है।

मुमताज-राजेश खन्ना की जोड़ी को किया गया पसंद

एक्ट्रेस मुमताज ने एक पत्रिका को इंटरव्यू देते हुए राजेश खन्ना को याद किया। उन्होंने राजेश खन्ना को याद करते हुए बताया कि उन्होंने शादी करने से लेकर इंडस्ट्री छोड़ने तक दोनों ने साथ में कई फिल्में की। मुमताज का मनाना है कि जिस तरह से शादी के लिए कुंडली मिलाई जाती है। वैसे ही राजेश खन्ना और उनके सितारे मिलते थे। मुमताज ने बताया कि उनकी जोड़ी को बड़े पर्दे पर काफी पसंद किया जाता था।

कई दिनों तक मुमताज को कंधे में उठाकर चले राजेश खन्ना

मुमताज ने बताया कि राजेश खन्ना वैसे काफी फ्रेंडली किस्म के शख्स थे, लेकिन वो गिने-चुने लोगों से ही बात करते थे और उनके साथ समय बिताते थे। लेकिन जब भी उनकी बात आती थी वो काफी दयालु हो जाते थे। मुमताज बताती हैं काका कई बार उनके साथ एक्टिंग टिप्स भी शेयर करते थे। राजेश खन्ना को लेकर मुमताज ने एक किस्सा शेयर किया।

मुमताज ने बताया कि जब वो मनमोहन देसाई की फिल्म रोटी की शूटिंग कर रहे थे। उस वक्त राजेश खन्ना ने उन्हें कंधे पर उठाया और बर्फ पर चलने लगे। रोज सुबह जैसे ही वो शूटिंग शुरू करते थे। राजेश खन्ना उनसे कहते ऐ मोटी चल आजा। वो भी कूद कर उनके कंधे पर चढ़ जाती थी।

राजेश खन्ना के कंधे पर पड़ गए थे लाल निशान

करीबन आठ दोनों तक राजेश खन्ना मुमताज को अपने कंधे पर उठाकर बर्फ पर चला करते थे। कई दिनों तक ऐसा ही चलता रहा। जिसकी वजह से राजेश खन्ना के कंधे पर लाल-लाल निशाने पड़ गए थे। जिसे देखकर पूरी फिल्म की टीम हंसा करती थी। यही नहीं मुमताज कहती हैं राजेश खन्ना उनसे हमेशा कहते थे कि फिल्म शोले में बसंती की जगह उन्हें होना चाहिए था।

Published on:
29 Jun 2021 04:25 pm
Also Read
View All