17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

16 साल की मुमताज से शादी करना चाहते थे शम्मी कपूर, शर्त सुन एक्ट्रेस ने कर दिया था मना

हिंदी सिनेमा जगत की खूबसूरत अदाकारा मुमताज लाखों लोगों के दिलों पर राज करती थीं। उनकी खूबसूरती के दीवाने दिग्गज अभिनेता शम्मी कपूर भी हो गए थे। जो उनसे शादी करना चाहते थे। जानिए शम्मी कपूर और मुमताज की लव-स्टोरी से जुड़ा यह दिलचस्प किस्सा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shweta Dhobhal

•

Updated: 31 May 2021, 11:36 AM IST

Shammi Kapoor Wants To Actress Mumtaz

Shammi Kapoor Wants To Actress Mumtaz

नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा जगत में अभिनेता शम्मी कपूर और अभिनेत्री मुमताज की जोड़ी काफी मशहूर रही है। दोनों का ही अपने शानदार काम से इंडस्ट्री में अपना नाम बना चुके थे। शम्मी कपूर और मुमताज ने फिल्म ब्रह्मचारी में साथ में किया था। जो कि साल 1968 में रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म में काम करते-करते कब शम्मी कपूर अपना दिल मुमताज को दे बैठे वो भी ना जान पाएं। शम्मी कपूर मुमताज से शादी करना चाहते थे, लेकिन उनका यह सपना अधूरा ही रह गया। चलिए आपको बतातें हैं शम्मी कपूर और मुमताज की मोहब्बत का यह दिलचस्प किस्सा।

शम्मी कपूर मुमताज को करने लगे थे प्यार

शम्मी कपूर मुमताज को मन ही मन बेहद चाहने लगे थे। खास बात यह भी थी कि इस जोड़ी को साथ में काफी पसंद भी किया था। आज भी शम्मी कपूर और मुमताज पर फिल्माया हुआ गाना आज कल तेरे मेरे प्यार के चर्चे हर जुबान पर लोगों का फेवरेट है। खबरों की मानें तो कहा जाता है कि शम्मी कपूर ने अपने दिल की बात मुमताज से कह डाली थी। जिस वक्त शम्मी कपूर ने मुमताज को शादी के लिए प्रपोज किया था, लेकिन एक शर्त भी उन्होंने मुमताज के सामने रखी थी।

यह भी पढ़ें- सिंदूर नहीं लिपस्टिक भरकर कर Shammi Kapoor ने की थी गीता बाली से शादी

शादी के लिए रखी थी शर्त

शादी के लिए मुमताज को प्रपोज कर चुके शम्मी कपूर चाहते थे कि शादी के बाद मुमताज फिल्म इंडस्ट्री में काम नहीं करेंगी। यह सुनकर मुमताज काफी हैरान हो गईं। उन्होंने शम्मी कपूर की शर्त सुनते ही उनका शादी का प्रपोजल ठुकरा दिया। जिस वक्त शम्मी कपूर ने मुमताज को प्रपोज किया था। उस वक्त मुमताज अपने फिल्मी करियर के पीक प्वाइंट पर थीं।

ऐसे में वह यह बिल्कुल नहीं चाहती थीं कि वह शादी कर किसी घर की बहू बन जाएं और उनका करियर खत्म हो जाए। यही वजह थी कि उन्होंने शम्मी कपूर संग शादी करने से इनकार कर दिया।

यह भी पढ़ें- बॉलीवुड के रिबेल स्टार थे शम्मी कपूर

अलग-अलग पार्टनर्स संग कर ली शादी

मुमताज के शादी से मना करने के बाद शम्मी कपूर अपनी जिंदगी में आगे बढ़े और फिर उन्होंने एक्ट्रेस गीता बाली से शादी कर ली। वहीं कुछ सालों ममुताज ने भी मशहूर बिजनेसमैन मयूर वधानी संग शादी रचा ली। फिर शादी के बाद मुमताज ने पूरी तरह से बॉलीवुड को अलविदा कह दिया और अपनी निजी जिंदगी में बिजी हो गईं थीं।