बॉलीवुड

‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ ने अब तक कमाए जितने करोड़, इतने तो रिलीज से पहले कमा लिए 2.0 ने! जानिए कैसे

बीते दिनों रिलीज हुआ '2.0' फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आया था, और अब रिलीज से पहले '2.0' बॉक्स-ऑफिस पर एक नया रिकॉर्ड बना सकती है।
2 min read
Nov 22, 2018
rajinikanth 2 point 0 record breaking advance booking earns 120 crore
rajinikanth 2 point 0 record breaking advance booking earns 120 crore

रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म '2.0' को रिलीज होने में अब मात्र एक हफ्ता बाकी है। अभी से फिल्म को लेकर साउथ में हलचल मची हुई है। लोग रजनीकांत की इस फिल्म को देखने के लिए बेताब हैं। बीते दिनों रिलीज हुआ फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आया था, और अब रिलीज से पहले '2.0' बॉक्स-ऑफिस पर एक नया रिकॉर्ड बना सकती है।

खबरों के मुताबिक अभी से इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि '2.0' की सबसे ज्यादा एकवांस बुकिंग दक्षिण भारत में हो रही है। खबरों की मानें तो अक्षय और रजनीकांत की इस फिल्म ने तमिल सिनेमा इंडस्ट्रीज में एडवांस बुकिंग से ही 120 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। जरा सोचिए इस फिल्म ने रिलीज होने से पहले ही इतनी कमाई कर ली है, जितनी तो 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान', 'रेस 3' जैसी फिल्मों ने कुल कमाई की थी।

ये आंकड़े इस बात का सबूत है कि रजनीकांत की ये फिल्म एक नया रिकॅार्ड कायम कर सकती है। गौरतलब है कि इस फिल्म में अक्षय कुमार विलेन की भूमिका में दिखाई देंगे। हाल में फिल्म का मेकिंग और अक्षय का मेकअप वीडियो रिलीज किया गया था। यकीनन फिल्म में अक्षय कुमार काफी भयानक नजर आ रहे हैं।

बता दें फिल्म में अक्षय कुमार साइंटिस्ट डॉक्टर रिचर्ड नाम का किरदार निभा रहे हैं, जो मोबाइल फोन टॉवर से पर्यावरण को होने वाले खतरों के खिलाफ एक अलग तरह की जंग छेड़ देता है। फिल्म में चिट्टी और वैज्ञानिक बने रजनीकांत का मुकाबला सुपर पॉवरफुल अक्षय कुमार के किरदार से होगा।

Published on:
22 Nov 2018 11:53 am