बॉलीवुड

राजीव कपूर का नहीं होगा चौथा, नीतू कपूर और करीना कपूर खान ने बताई वजह

राजीव कपूर के निधन की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।अब खबर आ रही है कि राजीव कपूर का चौथा होगा। इस बात की जानकारी नीतू कपूर ने दी है।
2 min read
Rajiv Kapoor
Rajiv Kapoor

दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर और रणधीर कपूर के भाई राजीव कपूर का मंगलवार निधन हो गया। उनकी उम्र महज 58 साल थी। हार्ट अटैक की वजह से उनका निधन हुआ। राजीव कपूर के निधन की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है राजीव कपूर के निधन पर बॉलीवुड के सभी बड़े सितारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनका अंतिम संस्कार कल ही कर दिया गया। परिवार के सभी सदस्य इस मौके पर मौजूद रहे। रणबीर कपूर और अरमान समेत कई परिवार के सदस्यों ने उनके पार्थिव शरीर को कंधा दिया।

इसलिए नहीं होगा राजीव कपूर का चौथा
अब खबर आ रही है कि राजीव कपूर का चौथा होगा। इस बात की जानकारी नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी है। वहीं करीना कपूर ने भी ये ही पोस्ट अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की। नीतू कपूर ने राजीव कपूर का एक फोटो डालते हुए कैपशन में लिखा, कोरोना को देखते हुए राजीव का चौथा नहीं किए जाने का फैसला लिया गया है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।

पिछले साल ऋषि कपूर का हुआ था निधन
आपको बता दें कि रणधीर कपूर ने इस दुखद समाचार की पुष्टि की थी। उन्होंने कहा, मैंने अपना सबसे छोटा भाई राजीव खो दिया है। वह अब इस दुनिया में नहीं हैं। डॉक्टर्स ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की मगर बचा नहीं सके। राजीव कपूर को दिल का दौरा पड़ा था। उनके अटैक के बाद तुरंत रणबीर कपूर उन्हें चेंबूर स्थित एक हॉस्पिटल ले गए। जहां उनको डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कपूर खानदान पर पिछले साल ही दुखों का पहाड़ टूटा था जब ऋषि कपूर का निधन हुआ था।

एक जान है हम से किया था डेब्यू
राजीव कपूर ने बॉलीवुड में डेब्यू फिल्म एक जान है हम से किया था। यह फिल्म साल 1983 में रिलीज हुई थी। जिसके बाद उन्होंने और भी कई फ़िल्में की। जिसमें आसमान, लवर बॉय, प्रेमग्रंथ, हम तो चले परदेस जबरदस्त जैसे फ़िल्में शामिल हैं। साल 1985 में आई राम तेरी गंगा मैली’ लोगों के बीच स्पेशल रही। इस फिल्म में राजीव के साथ एक्ट्रेस मंदाकनी ने अहम किरदार निभाया था और ये फिल्म राजीव कपूर के पिता राज कपूर ने डायरेक्ट की थी।

Published on:
10 Feb 2021 05:09 pm