बॉलीवुड

‘स्त्री’ के बाद इन 5 फिल्मों से धमाल मचाने को तैयार हैं राजकुमार राव, जानें उन फिल्मों के बारें में

हाल ही में राजकुमार की फिल्म 'स्त्री' ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया है।
3 min read
Sep 01, 2018
rajkummar rao 5 upcoming films
rajkummar rao 5 upcoming films

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव उन स्टार्स में से हैं जो खुद को हर रोल में ढाल लेते हैं। हाल ही में राजकुमार की फिल्म 'स्त्री' ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। वहीं इस फिल्म में श्रद्धा कपूर की अदाकारी को भी खूब पसंद किया गया है। 'स्त्री' के बाद राजकुमार के पास कई फिल्मी प्रोजेक्ट्स हैं। आज हम आपको राजकुमार की आने वाली अगली पांच फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो रिलीज की कगार पर हैं। तो आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में...

'लव सोनिया'

मानव तस्करी के मुद्दे पर आधारित हैं फिल्म 'लव सोनिया'। ये दो ऐसी बहनों की कहानी बयां करती हैं जिन्हें बेच दिया जाता है। अपनी बहन (सोनिया) को ढूंढने के लिए किस तरह से दूसरी बहन वेश्यावृत्ति के दलदल में फंस जाती है। इसी कहानी को दिखाया गया है इस फिल्म में। राजकुमार राव इसमें एक अहम किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। इसके अलावा इसमें मनोज बाजपेयी और अनुपम खेर भी नजर आने वाले हैं।

'मेंटल है क्या'

इस फिल्म में राजकुमार राव के साथ कंगना रनौत स्क्रीन शेयर करती नजर आने वाली हैं। इससे पहले भी दोनों एक साथ फिल्म ‘क्वीन’ में काम कर चुके हैं। 'मेंटल है क्या' फिल्म अगले साल 22 फरवरी, 2019 को रिलीज होने वाली है।

'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा'

अनिल कपूर और सोनम कपूर के साथ राजकुमार राव एक रोमांटिक फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा'में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का नाम अनिल कपूर की फिल्म ‘1942 ए लव स्टोरी’ के हिट गाने के बोल की पहली लाइन पर रखा गया है। फिल्म में राजकुमार राव और सोनम की रोमांटिक केमिस्ट्री दिखने वाली है।

'मेड इन चाइना'
इस फिल्म में राजकुमार राव के साथ 'गोल्ड' स्टार मौनी रॉय नजर आने वाली हैं। सूत्रों की मानें तो इस फिल्म में राजकुमार राव गुजराती बिजनेसमैन के रोल में दिखने वाले हैं। वहीं मौनी उनकी पत्नी का किरदार निभाने वाली हैं।

'5 वेडिंग्स'
इस फिल्म में राजकुमार राव नरगिस फाखरी के साथ नजर आने वाले हैं। ये एक लाइट कॉमेडी फिल्म है। हाल ही में इसका ट्रेलर जारी हो चुका है। फिल्म में राजकुमार राव एक पुलिसमैन के रोल में है।

Published on:
01 Sept 2018 10:11 am