
नए साल पहले ही दिन बॉलीवुड गलियारों में खलबली मच गई है। ये खलबली मचाने वाले स्टार है बॉलीवुड के किंग खान यानि की शाहरुख खान। शाहरुख ने साल के पहले ही दिन अपनी फिल्म का टीजर लांच करके फिल्मी जगत में गर्मी ला दी है। शाहरुख की फिल्म जीरों के टीजर को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म क्रिसमस के मौके पर रीलीज होने वाली है।
बता दे कि 2018 में बॉलीवुड के तीनों ही खान की फिल्मों की घोषणा हो गई है। शाहरुख की फिल्म के साथ ही आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफ हिन्दोँस्तान दिवाली के मौके पर और सलमान खान की फिल्म ईद के मौके पर रीलीज होने वाली है। तीनों ही फिल्म साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बन सकती है लेकिन इन तीनों ही खान के फिल्मों पर रजनीकांत की फिल्म 2.0 हावी हो सकती है।
बता दे कि रजनीकांत की फिल्म इस साल अपै्ल पर रीलीज होने वाली है।फिल्म में रजनीकांत के अलावा अक्षय कुमार विलेन के किरदार में हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म 2.0, 400 करोड़ के बजट की फिल्म है। फिल्म के मार्केटिंग पर ही तकरीबन 150 करोड़ खर्च किया गया है। फिल्म भारत के साथ साथ विदेशों में भी बड़े स्तर पर रीलीज होने वाली है। पड़ोसी देश चीन में ही तकरीबन 10000 स्क्रीन्स पर ये फिल्म रीलीज होने वाली है। फिल्म के जूनियर एक्टरस की तो हम गिनती भी नहीं कर सकते हैं। फिल्म में नई टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल हुआ है।
गौरतलब है कि फिल्म 2.0 अप्रैल में रीलीज हो रही है। इस समय स्कूलों में छूट्टियां शुरु हो जाती है जो फिल्म के बिजनेस के लिए परफेक्ट टाइम होता है। बता दें कि पिछले साल बाहुबली २ भी इसी समय रीलीज हुई थी, जिसनें ताबड़तोड़ कमाई की थी। देखना दिलचस्प होगा कि इसी मौके पर रीलीज हो रही रजनीकांत की 2.0 तीनों खान की फिल्मों को कैसी टक्कर दे पाती है।