बॉलीवुड

Rakhi Sawant को आगे ना पढ़ा पाने की वजह से दुखी हैं उनकी मां, आर्थिक तंगी और गंदे इलाके में गुज़ारा बचपन

राखी सावंत ( Rakhi Sawant ) की मां जया सावंत ( Jaya Sawant ) को है बेटी को ना पढ़ा पाने का गम बचपन में डांस करने की वजह से खूब पिटाई होती थी राखी सावंत की दामाद रितेश ( Rakhi Husband Ritesh ) रख रहे हैं राखी की मां का पूरा ध्यान
3 min read
• •
Updated: 12 Jan 2021, 5:58 PM IST
Rakhi Sawant Is Saddened By Her Lack Of Further Education Jaya Sawan
Rakhi Sawant Is Saddened By Her Lack Of Further Education Jaya Sawan

नई दिल्ली। बिग बॉस 14 इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है। अगर इस बात का कारण कंटेस्टेंट बनकर घर में आई राखी सावंत ( Rakhi Sawant ) को कहा जाए तो शायद कुछ गलत भी नहीं होगा। राखी सावंत का ड्रामा दर्शकों का खूब दिल जीत रहा है। फिर चाहें इमोशनली ही क्यों ना हो। हाल ही में शो के एपिसोड में घरवालों के परिवार वाले उनसे मिलने बिग बॉस के घर पहुंचे थे। लेकिन राखी सावंत की मां जया सावंत ( Jaya Sawant ) अपनी खराब सेहत के चलते शो में नहीं आ पाईं थीं। उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए ही अपनी बेटी से बात की। इस दौरान राखी मां की हालत देख खूब रोतीं हुई दिखाई दीं।

राखी को ना पढ़ाने का है पछतावा


वैसे तो अक्सर राखी सावंत को ही बोलते हुए देखा गया है। लेकिन इस दौरान उनकी मां एक बयान ने सबकी आंखे नम कर दीं। जया ने अपनी बेटी को आगे ना पढ़ा पाने की बात पर काफी दुख जताया। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का बड़ा पछतावा है कि वह उन्हें आगे पढ़ा नहीं पाईं। वह वक्त बेहद ही मजबूर थीं। वह बेहद ही गंदे इलाके में रहती थीं और उनके पास पैसे तक भी नहीं हुआ करते थे कि वह अपने सारे बच्चों को पढ़ा पाएं।

राखी रखती हैं घर का पूरा ध्यान

राखी की मां बताती हैं कि राखी ने हमेशा से ही घर के प्रति उनकी जिम्मेदारी को अच्छे से निभाया है। वह आज भी अपने भाई और उनके बच्चों का ख्याल रखती हैं। वह उनके बेटे के स्कूल की फीस भरती यही नहीं राखी ने अपने भाई के दोनों बच्चों की फीस अडवांस में 10 सालों तक भरी हुई हैं। यही नहीं राखी ने अपनी बड़ी बहन की शादी भी करवाई है। यहां तक की जब राखी के भाई ने कोर्ट मैरिज की तो उस दौरान उन्होंने नई नवेली भाभी के लिए सारी ज्वैलरी बनाने का खर्च खुद ही उठाया। जया जी बताती हैं कि राखी ने उन्हें रहने के लिए घर भी दिया है। वह हमेशा उनका ख्याल रखती हैं।

डांस करने की वजह से पिटती थीं राखी

राखी सावंत की जुंबा से हम कई बार उनकी लाइफ की कहानी सुन चुके हैं। वहीं उनकी मां ने बताया कि कैसे जब भी राखी डांस करती थीं। उन्हें मारा जाता था। जया सावंत बताती हैं कि राखी को डांस करने का बहुत शौक था। वह जब भी डांस करती थीं वह बहुत पीटाई खाती थीं। किचन में काम करने की वजह से उन्हें यह बात नहीं पता चल पाची थीं। वह आगे कहती हैं कि उनके इलाके में जब भी कोई प्रोग्राम होता था तो राखी झट से स्टेज पर चढ़कर डांस करती थी। लोग भी तालियां बजाकर उनको सपोर्ट करते थे।

दामाद रितेश रखते हैं पूरा ध्यान

बेशक पूरी दुनिया के लिए राखी के पति रितेश ( Rakhi Husband Ritesh ) एक पहेली बनकर रह गए हों,लेकिन वह अपनी जिम्मेदारियां पूरी तरह से निभा रहे हैं। हाल ही में जब वीडियो कॉल के जरिए जया जी ने बेटी राखी से बात की तो उन्होंने बताया था कि रितेश ने ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। वह उनका पूरा ध्यान रख रहे हैं और उन्होंने ही अस्पताल का पूरा खर्चा उठाया। यह सुन राखी की भी आंखों में आंसू आ गए थे। इस दौरान राखी मां से कहती हुईं सुनाई देती हैं वह रितेश को कहें कि वह एक बार पूरी दुनिया के सामने आएं। जिस पर उनकी मां कहती हैं कि हां वह उन्हें समझाएंगी।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन