बॉलीवुड

Salman Khan और सोहेल की मदद से बिग बॉस में पहुंचीं राखी सावंत, मैसेज कर मांगा था काम

राखी सावंत इन दिनों बिग बॉस 14 में नजर आ रही हैं काम न होने के कारण सोहेल खान से मांगी थी मदद
2 min read
• •
Updated: 14 Dec 2020, 11:35 AM IST
rakhi_sawant.jpg
Rakhi Sawant

नई दिल्ली: ड्रामा क्वीन राखी सावंत आए दिन किसी न किसी कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। इन दिनों राखी 'बिग बॉस 14' में नजर आ रही हैं। लेकिन पिछले काफी वक्त से वह काम न होने के कारण इंडस्ट्री से दूर थीं। उन्होंने बताया कि उनकी कुछ गलतियों के कारण वह बैंकरप्ट हो गई। उनके पास न तो कोई काम था और न ही बैंक बैलेंस बचा था। ऐसे में उन्होंने सोहेल खान से मदद मांगी। जिसके बाद अब वह बिग बॉस 14 में दिखाई दे रही हैं।

काम मांगने में शर्म नहीं

इस बात का खुलासा राखी ने खुद एक इंटरव्यू में किया था। उन्होंने कहा, सोहेल खान ने मेरी काफी मदद की है। मैंने उन्हें मैसेज कर कहा था कि भाई मैं इंडस्ट्री में काम करना चाहती हूं। मैं बिग बॉस में हिस्सा लेना चाहती हूं। इसके बाद राखी कहती हैं कि मुझे काम मांगने में शर्म नहीं आती है। मैं इसमें झिझक महसूस नहीं करती हूं। एक वक्त में खुद अमिताभ बच्चन ने भी इंडस्ट्री के टॉप प्रोडक्शन हाउस से काम मांगा था। मैंने भी सोहेल खान से काम मांगा और मुझे लगता है कि उन्होंने सलमान खान से इसके बारे में बात की।

मैं उनकी शुक्रगुजार हूं

राखी ने आगे बताया, मुझे इस बात का पूरी तरह से यकीन नहीं था कि सोहेल भाई ने मेरे लिए सलमान सर से बात की होगी। लेकिन उसके बाद जो चीजें हुईं उसे देखकर मुझे लगा कि सोहेल भाई ने मेरा मैसेज सलमान सर तक पहुंचाया होगा। उसके बाद मैंने दोनों को मैसेज कर थैंक यू कहा तो सलमान सर ने मुझसे कहा कि सोहेल तुमसे बहुत प्यार करता है। उसके बाद मैंने उनसे कहा कि मैं उनकी शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे काम दिया।

राखी ने बताया कि उन्होंने अपने जीवन में काफी गलतियां की हैं। जिसके कारण वह बैंकरप्ट हो गई थीं। उन्होंने कहा, उम्मीद है कि मैं इस मौके का सही उपयोग करूंगी। मैं सबकुछ खो दिया है। ऐसे में बिग बॉस ही इकलौती उम्मीद है कि मैं दोबारा दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना पाऊं और फिर से मुझे बॉलीवुड में काम मिल सके। बता दें कि राखी इन दिनों बिग बॉस 14 में नजर आ रही हैं। शो में जाते ही उनकी मस्ती शुरू हो गई है।

Published on:
Also Read
View All
सपना चौधरी ने बताया था कैसा है पति वीर साहू का व्यवहार? भरोसे पर भी की थी बात, तलाक के बीच पुराना वीडियो वायरल

सलमान खान के गाने ‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’ पर हुए विवाद पर जावेद अख्तर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- नई पीढ़ी की भाषा अब बदल गई है

‘किंग’ के गाने ‘डैडी कूल’ में शाहरुख खान का लग्जरी लुक, 86.70 लाख के डायमंड नेकलेस ने मचाई धूम

कभी PM मोदी को बताया ‘विष्णु अवतार’ तो कभी शाहरुख से रिप्लेस होने की बात, अभिनेता सुदेश बेरी ने अब बहू शांभवी शर्मा के आरोप का दिया जवाब

तलाक के बाद बच्चों को अपने साथ रखेंगी सपना चौधरी? ट्रोलिंग पर भी भड़की बोलीं- मुझे नहीं सिखाया गया ये सब