28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / कभी PM मोदी को बताया ‘विष्णु अवतार’ तो कभी शाहरुख से रिप्लेस होने की बात, अभिनेता सुदेश बेरी ने अब बहू शांभवी शर्मा के आरोप का दिया जवाब

कभी PM मोदी को बताया ‘विष्णु अवतार’ तो कभी शाहरुख से रिप्लेस होने की बात, अभिनेता सुदेश बेरी ने अब बहू शांभवी शर्मा के आरोप का दिया जवाब

Sudesh Berry On PM Modi Vishnu Avatar: दिग्गज अभिनेता सुदेश बेरी ने हाल ही में अपनी बहू शांभवी शर्मा के आरोपों का जवाब दिया। इसी बीच उनके पुराने बयान भी एक बार फिर चर्चाओं में आ गए हैं। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Himanshu Soni

•

Updated: 28 Nov 2026, 12:28 PM IST

Sudesh Berry On PM Modi Vishnu Avatar

पीएम मोदी-सुदेश बेरी (फोटो सोर्स- IMDb)

Sudesh Berry On PM Modi Vishnu Avatar: टीवी और बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुदेश बेरी इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। उनकी अलग रह रही बहू और पूर्व एमटीवी रोडीज कंटेस्टेंट शांभवी शर्मा ने हाल ही में अपने ससुराल वालों पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। शांभवी का कहना था कि शादी के बाद उन्हें अपने करियर में परिवार का साथ नहीं मिला।

उन्हें उम्मीद थी कि बॉलीवुड परिवार का हिस्सा बनने के बाद ससुर सुदेश बेरी इंडस्ट्री में आगे बढ़ने के लिए उनकी मदद करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब इन आरोपों पर सुदेश बेरी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। अभिनेता ने कहा कि शांभवी उनके लिए बहू नहीं, बल्कि बेटी जैसी हैं। हालांकि, उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि आखिर उन्हें करियर बनाने के लिए उनकी मदद की जरूरत क्यों है?

शांभवी को लेकर सुदेश बेरी ने कही ये बात

'द इंडियन एक्सप्रेस' से बातचीत में सुदेश बेरी ने कहा कि उन्होंने हमेशा इंडस्ट्री में नए लोगों को प्रोत्साहित किया है। वह किसी की मदद करने से पीछे नहीं हटते, लेकिन किसी की किस्मत में क्या लिखा है, इसे वह बदल नहीं सकते। अभिनेता के मुताबिक, वह किसी को वह सफलता नहीं दिला सकते, जो उसकी किस्मत में नहीं है।

सुदेश ने शांभवी के नाम का जिक्र करते हुए कहा कि वह खुद एक देवी का रूप हैं। ऐसे में उन्हें अपना करियर बनाने के लिए उनकी मदद की जरूरत क्यों पड़ रही है? अभिनेता ने यह भी कहा कि उन्होंने खुद कभी स्टारडम के पीछे भागने की कोशिश नहीं की।

शांभवी ने ससुराल वालों पर लगाए थे आरोप

दरअसल, शांभवी शर्मा ने सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में अपनी शादी और करियर को लेकर कई खुलासे किए थे। उन्होंने बताया था कि वह महज 21 साल की उम्र में शादी करके पति सूरज बेरी के साथ ऑस्ट्रेलिया चली गई थीं। उस समय उनका करियर अच्छा चल रहा था, लेकिन शादी के बाद उन्हें अपने काम से दूरी बनानी पड़ी।

शांभवी को उम्मीद थी कि बॉलीवुड परिवार में शादी होने के बाद भी वो मनोरंजन जगत से जुड़ी रहेंगी। उन्हें लगा था कि सुदेश बेरी अपने संपर्कों के जरिए उन्हें प्रमोट करेंगे और करियर में आगे बढ़ने में मदद करेंगे। हालांकि, उनके मुताबिक ऐसा नहीं हुआ।

ऑस्ट्रेलिया में आर्थिक तंगी का भी किया था दावा

शांभवी ने अपनी बातचीत में ऑस्ट्रेलिया में बिताए मुश्किल दिनों का भी जिक्र किया था। उन्होंने दावा किया कि वहां उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालात इतने खराब हो गए थे कि एक समय उनके पास खाना खरीदने तक के पैसे नहीं थे और उन्हें ब्रेड-पानी पीकर गुजारा करना पड़ा।

पीएम मोदी को बता चुके हैं भगवान विष्णु का अवतार

सुदेश बेरी इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए अपने एक बयान के कारण भी चर्चा में रहे थे। उन्होंने एक इंटरव्यू में पीएम मोदी को भगवान विष्णु का अवतार बताया था। उस समय उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर काफी ध्यान खींचा था। बेरी ने प्रधानमंत्री के प्रति अपनी श्रद्धा जाहिर करते हुए कहा था कि वह उनसे मिलना चाहेंगे और उनके पैर धोकर उस पानी को पीना चाहेंगे। अभिनेता का यह पुराना बयान एक बार फिर चर्चा में आ सकता है।

फिल्म 'डर' से भी जुड़ा है सुदेश बेरी का दिलचस्प किस्सा

सुदेश बेरी इससे पहले यश चोपड़ा की फिल्म 'डर' को लेकर भी चर्चा में रहे थे। अभिनेता के मुताबिक, उन्हें फिल्म में राहुल मेहरा का किरदार ऑफर हुआ था और उनके कॉस्ट्यूम तक तैयार हो गए थे, लेकिन बाद में उनकी जगह शाहरुख खान को कास्ट कर लिया गया। उन्होंने बताया था कि फिल्म में सनी देओल को पंच मारने वाला सीन था और मेकर्स को लगा कि उनके लिए ये भूमिका सही नहीं रहेगी।

फिलहाल शांभवी और सुदेश बेरी के परिवार के बीच चल रहे विवाद पर दोनों के बयान सामने आ चुके हैं। जहां शांभवी ने अपने करियर और निजी जिंदगी में सहयोग नहीं मिलने की बात कही है, वहीं सुदेश ने अपनी तरफ से सफाई दी है।