बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) पिछले काफी दिनों से शादी करने और हनीमून पर एन्जॉय करने को लेकर सुर्खियों में हैं....
बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) पिछले काफी दिनों से शादी करने और हनीमून पर एन्जॉय करने को लेकर सुर्खियों में हैं। राखी के शादी करने का खुलासा होने के बाद दीपक कलाल ने उन्हें 4 करोड़ रुपए लौटाने की बात कही थी, जिस पर राखी काफी भड़क गई थी और उन्हें गंदी गंदी गालिया और राधे मां के त्रिशुल से वध करने की धमकी दी थी। लेकिन मामला यही खत्म नहीं हुआ। अब राखी और दीपक कलाल को लेकर जो खबर आ रही है उसे सुनकर हर कोई हैरान है।
राखी की ननद ने की दीपक धुनाई
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राखी सावंत की ननद और उनके पति रितेश की बहन इतने गुस्से में थीं कि उन्होंने जाकर दीपक कलाल की जमकर धुनाई कर दी। ये खबर खुद राखी ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए दी। राखी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, मेरे हस्बेंड की बहन ने दीपक की पिटाई और धुनाई की।
पिटाई कर रही लड़की को राखी ने बताया ननद
राखी ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें एक लड़की दीपक कलाल की जमकर पिटाई कर रही हैं और उन्होंने दावा किया है कि वो उनकी ननद हैं। लेकिन सच क्या है वह किसी को नहीं पता। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो पर सवाल उठा रहे हैं. रितु पांडेय ने लिखा, सब एक्टिंग कर रहे हैं। वो भी ओवर एक्टिंग। विराज ने लिखा, बहन चलो तुम्हारा तो पता है, मतलब तुम्हारा हस्बेंड और उसकी सिस्टर भी ऐसे हैं। भगवान ने सभी एलियन्स को साथ जमा किया है. आप लोग कौनसे प्लैनेट से आए हो।
जानबूझ कर रहे हैं पब्लिसिटी
एक यूजर ने लिखा, दीपक कलाल और राखी सावंत दोनों मिले हुए हैं। वो ये सब जानबूझ कर पब्लिसिटी के लिए कर रहे हैं। राखी की फैन प्राची ने लिखा, राखी मैम की कोई गलती नहीं है। गलत वो हैं जो फालतू कमेंट कर रहे हैं। अगर ये सब पब्लिसिटी के लिए है तो आप लोग गलत कमेंट कर उनकी कंट्रोवर्सी क्यों बढ़ा रहे हैं।