बॉलीवुड

Rakul Preet-Jackky Bhagnani Wedding: रकुल प्रीत की शादी में सिक्योरिटी संभालेगा ‘वन मैन आर्मी’, जानिए शादी से जुड़ी बड़ी अपडेट्स

Rakul-Jackky Wedding: रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी की फुल सिक्योरिटी के लिए 'वन मैन आर्मी' का सिलेक्शन किया गया है। रकुल और जैकी परिवार के साथ शनिवार की रात डेस्टिनेशन के लिए रवाना हो चुके हैं।
less than 1 minute read
Feb 18, 2024
rakul preet singh and jackky bhagnani wedding hires security expert yusuf ibrahim

Rakul Jackky Wedding: रकुल-जैकी के लिए खास दिन करीब आ रहा है जब दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इस फंक्शन के लिए काफी टाइट सिक्योरिटी के अरेंजमेंट किए गए हैं। सारे फंक्शन्स 19 से 21 तारीख के बीच गोवा में रखे गए हैं। खास बात ये है कि रकुल और जैकी परिवार के साथ शनिवार की रात डेस्टिनेशन के लिए रवाना हो चुके हैं।


गोवा में होने जा रही रकुल-जैकी की शादी बिना किसी रुकावट को हो जाए इसके लिए कपल ने ‘वन मैन आर्मी’ यूसुफ इब्राहिम को हायर किया गया है। आपको बता दें कि बॉलीवुडसेलेब्रिटीज के बीच सिक्योरिटी के मामले में यूसुफ को 'वन मैन आर्मी' के तौर पर जाना जाता है। यूसुफ इब्राहिम ने ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी में सुरक्षा व्यवस्था की पूरी जिम्मेदारी उठाई थी।


बॉलीवुड स्टार्स को सिक्योरिटी प्रोवाइड करने और क्विक एक्शन्स के लिए फेमस यूसुफ इब्राहिम ने आलिया-रणबीर के अलावा विकी कौशल-कटरीना कैफ, शाहिद कपूर-मीरा राजपूत और वरुण धवन-नताशा दलाल की शादी में भी सिक्योरिटी अरेंजमेंट किया था।


आपको बता दें कि हाल ही में शादी के पहले रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी को सिद्धिविनायक मंदिर पर स्पॉट किया गया था। शनिवार की शाम गोवा के लिए ये कपल रवाना हो गया। इनके साथ फैमिली मेंबर्स भी थे। इस शादी की ख़ास बात ये है कि कपल की शादी को इको-फ्रेंडली रखा जाना है और वेडिंग फंक्शन्स 19 से लेकर 21 तारीख तक चलते रहेंगे।

Updated on:
19 Feb 2024 10:42 am
Published on:
18 Feb 2024 04:01 pm
Also Read
View All
“पिता ने चेताया था हिंदू-मुस्लिम शादियां बहुत मुश्किल होती हैं”, फराह नाज संग तलाक पर बोले विंदू दारा सिंह

कभी ‘प्रधान जी’ तो कभी ‘चाचा चौधरी’, रघुबीर यादव ने यूं पूरे किए ‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने’, निजी जिंदगी में पत्नी ने लगाए धोखा देने के आरोप

न कोई गॉडफादर, न कोई PR स्टंट! 20 की उम्र में आफताब शिवदासानी ने हासिल किया था वो मुकाम जिसके लिए तरसते हैं स्टार्स

परवीन बाबी के आखिरी दिनों पर दिग्गज अभिनेत्री बिंदु ने की बात, बोलीं- हर बात में अमिताभ बच्चन का लेती थीं नाम

‘मुझे अपनी मां चुनने के लिए शुक्रिया’, दिशा पाटनी के पेट डॉग की हुई मौत, अभिनेत्री ने किया भावुक पोस्ट