बॉलीवुड

राम और रावण दोनों थे दोस्त, युद्ध में चलते थे बाण और ब्रह्मास्त्र

राम और रावण दोनों थे दोस्त, युद्ध में चलते थे बाण और ब्रह्मास्त्र  
less than 1 minute read
Apr 19, 2020
ramayan.jpg

दूरदर्शन पर हाल ही में री टेलीकास्ट हो रहे रामायण में श्री राम और रावण के बीच जमकर युद्ध बताया गया, युद्ध में दोनों ओर से बाण और ब्रह्मास्त्र भी चले। लेकिन वास्तविकता में राम और रावण का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल और अरविंद त्रिवेदी दोनों दोस्त थे। इन्होंने शूटिंग से पहले भी एक दूसरे से हाथ मिलाया इसके बाद रणभूमि में उतरे थे।

आपको बता दें कि प्रसिद्ध धार्मिक टीवी सीरियल रामायण में राम की भूमिका अरुण गोविल ने निभाई थी, वही रावण की भूमिका अरविंद त्रिवेदी ने निभाई थी, इन दोनों के बीच शूटिंग के दौरान जमकर युद्ध हुआ, लेकिन वास्तविकता में दोनों दोस्त थे। इनका करीब 30 साल पुराना एक फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें राम और रावण दोनों हाथ मिलाते नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें कि 18 अप्रैल को दिखाए गए शो में भगवान राम के हाथ रावण का अंत किया गया, जैसे ही बुराई के स्वरूप रावण का अंत हुआ वैसे ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड छा गया। इसी के साथ सोशल मीडिया पर एक फोटो और वायरल हो रहा है। जिसमें अरुण गोविल और अरविंद त्रिवेदी दोनों युद्ध में जाने से पहले हाथ मिलाते हुए नजर आ रहे हैं। यह फोटो देखकर लोग हैरान है, हालांकि यह फोटो करीब 30 साल पुरानी है जब रामायण की शूटिंग चल रही थी।

Published on:
19 Apr 2020 10:34 am