जहां रामानंद सागर अपने रामायण सीरियल के चलते चर्चा में हैं तो वहीं साक्षी (Sakshi Chopra) अपनी बिकनी फोटोज़ से सोशल मीडिया का तापमान बढ़ा रही हैं।
नई दिल्ली: देश में लॉकडाउन के चलते लोगों की डिमांड पर रामायण (Ramayan) का फिर से टीवी पर प्रसारण शुरु हो चुका है। रामायण का निर्माण, लेखन और निर्देशन रामानंद सागर (Ramanand Sagar) ने किया था। लेकिन इसके अलावा रामानंद की पोती साक्षी चोपड़ा भी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल, साक्षी चोपड़ा एक मॉडल हैं।
साक्षी चोपड़ा (Sakshi Chopra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी हॉट फोटोज़ अपलोड करती रहती हैं। अब हाल ही में जहां रामानंद सागर अपने रामायण सीरियल के चलते चर्चा में हैं तो वहीं साक्षी अपनी बिकनी फोटोज़ से सोशल मीडिया का तापमान बढ़ा रही हैं।
साक्षी ने कुछ ही वक्त पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से ब्लैक बिकनी में तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में साक्षी काफी हॉट लग रही हैं। तस्वीर शेयर करते हुए साक्षी ने कैप्शन में लिखा- 'आपका क्वारंटाइन कैसा जा रहा है?' उनकी इस तस्वीरों को अब तक हजारों लोग लाइक कर चुके हैं।
आपको बता दें कि रामानंद की पोती साक्षी अपने न्यूड फोटोज के लिए जानी जाती है। अक्सर वो न्यूड होकर में पोज़ देकर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं।