रामानंद सागर ( Ramanand Sagar ) के धारावाहिक ‘रामायण’ ( Ramayan ) के दीवाने थे लोग सीरियल में रावण का किरदार अरविंद त्रिवेदी ( Arvind Trivedi ) ने निभाया था किरदार शो में मौत होने पर गांव में मनाया था शोक 28 मार्च से फिर से दूरदर्शन पर शुरू हुआ शो
नई दिल्ली। रामानंद सागर ( Ramanand Sagar ) द्वारा बनाया गया धारावाहिक रामायण ( Ramayaan ) शायद ही कोई भूल सकता है। सीरियल में निभाए गए प्रत्येक पात्र को आज भी लोग याद करते हैं। राम,सीता,लक्ष्मण, हनुमान और रावण रामानंद की रामायाण के वो किरदार हैं जिन्हें एक झलक को देखने के लिए लोग तरस जाते थे। ऐसा कहा जाता है कि एक दौर ऐसा था जब सच में लोग इन्हें भगवान मानने लगे थे। जैसे ही सीरियल शुरू होता था लोग टीवी पर माला डालने लगते थे। इस सीरियल के रावण को भी लोगों ने खूब पसंद किया हैं। सीरियल में रावण के किरदार को इतना पंसद किया कि आज भी उनके टक्कर का रावण ढूंढना बहुत मुश्किल है।
बता दें रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले अभिनेता का नाम अरविंद त्रिवेदी ( Arvind Trivedi ) है। खबरों की माने तो जैसे ही शो में रावण की एंट्री होती थी वैसे लोगों के चेहरे के हाव-भाव बदल जाते थे। यहीं नही बल्कि उनकी जोरदार हंसी की नकल बच्चे तक करने लगे थे। अरविंद जैसे रावण के किरदार को करने के लिए रामलीला में सबसे ज्यादा अभ्यास करवाया जाता था। अरविंद से जुड़ा एक किस्सा सबसे ज्यादा मशहूर है। कहा जाता है कि रावण की किरदार से लोगो इतना प्रभावित हो गए थे। जब अंत में राम रावण का वध कर देते हैं तो एक गांव में उनकी मौत का शोक मनाया गया था। जिसे सुन सभी लोग चौंक गए थे।
बता दें पूरे देश में लॉकडाउन के चलते सभी लोग घरों में कोरोनावायरस से अपनी सुरक्षा कर रहे हैं। 28 मार्च यानी की आज से दोबारा दूरदर्शन पर रामायण प्रसारित की जा रही है। सुबह 9 बजे लोग इस धारावाहिक को दूरदर्शन के चैनल पर देख सकेंगे और अपनी यादों को फिर से ताज़ा कर सकेंगे। जानकारी के अनुसार लोगों में क्रेज देखकर जल्द ही ‘महाभारत’ का प्रसारण भी टीवी पर फिर से शुरू किया जाएगा।