
नई दिल्ली। टीवी सीरियल ‘रामायण’ ( Ramayan ) से सभी का दिल जीतने वाले रामानंद सागर ( Ramanand Sagar ) संस्कारी और मान्यातओं की वजह से जाने जाते हैं। उनके द्वारा बनाई गई रामायण का क्रेज आज भी लोगों के बीच देखने को मिलता है। लेकिन क्या आप जानते हैं जितने पॉपुलर रामानंद सागर हैं उतनी ही पॉपुलर उनकी पोती भी हैं। जी हां, उनकी पोती का नाम है साक्षी चोपड़ा ( Shakshi Chopra )। साक्षी एक सोशल मीडिया सेलेब्रिटी हैं। आज हम आपको बताएंगे रामानंद सागर की पोती के लाइफ स्टाइल के बारें।
साक्षी चोपड़ा प्रड्यूसर मीनाक्षी सागर ( Meenakshi Sagar ) की बेटी हैं। मीनाक्षी सागर सिंगल मदर हैं वो अपने से तलाक ले चुकी हैं। बता दें मीनाक्षी कई सीरियल्स को प्रड्यूस कर चुकी हैं। साक्षी एक प्रफेशनल सिंगर हैं। उन्होंने बाकायदा संगीत की ट्रेनिंग ली है। साक्षी ने लंदन के फेमस ट्रिनिटी कॉलेज से पढ़ाई की है।
दुनियाभर में साक्षी के दादा जी ने एक धर्मिका व्यक्ति की इमेज बनाई लेकिन उनकी पड़पोती अक्सर खुद को बोल्ड इमेज में रिप्रटेंज करती हैं। साक्षी का लाइफस्टाइल उनके दादा से बिल्कुल ही उल्ट है। साक्षी चोपड़ा सोशल सेलिब्रिटी के नाम से भी जानी जाती हैं। उनका एक यूट्यब चैनल भी है। जिस पर कई वीडियोज शेयर करती हैं।