बॉलीवुड

समय और पैसे बर्बाद…’धुरंधर 2′ देख अभिनेत्री ने साधा रणवीर पर निशाना, पूर्व सासंद राम्या ने फिल्म पर बोला हमला

Actor Politician Ramya Brutal Review Of Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 तो एक तरफ जहां सिनेमाघरों में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, वहीं फिल्म पर अब अभिनेत्री ने जमकर हमला बोला है।

2 min read
Mar 21, 2026
Actor Politician Ramya Brutal Review Of Dhurandhar 2 (सोर्स- एक्स)

Actor Politician Ramya Brutal Review Of Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की एक्शन फिल्म धुरंधर: द रिवेंज इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर मजबूत प्रदर्शन कर रही है और फिल्म इंडस्ट्री के कई नामी चेहरों से इसे सराहना भी मिली है। लेकिन इसी बीच कन्नड़ अभिनेत्री और पूर्व सांसद राम्या ने फिल्म को लेकर ऐसा बयान दिया है जिसने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। उनकी तीखी प्रतिक्रिया तेजी से वायरल हो रही है और दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर राय बंटी हुई दिखाई दे रही है।

फिल्म को बताया ‘प्रोपेगेंडा’ (Actor Politician Ramya Brutal Review Of Dhurandhar 2)

राम्या ने फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लंबा पोस्ट साझा करते हुए फिल्म की कहानी से लेकर निर्देशन तक कई पहलुओं पर नाराजगी जताई। उन्होंने फिल्म को “प्रोपेगेंडा” करार देते हुए कहा कि जिस तरह से फिल्म की कहानी को पेश किया गया है, वह उम्मीदों पर खरी नहीं उतरती।

उनका कहना था कि फिल्म का अनुभव ऐसा लगा जैसे दर्शक किसी उबाऊ विषय की लंबी किताब पढ़ रहे हों। उन्होंने दर्शकों को सलाह देते हुए कहा कि अगर फिल्म देखनी ही हो तो सिनेमाघर में समय और पैसा खर्च करने के बजाय इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखना बेहतर रहेगा।

रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस पर भी साधा निशाना (Actor Politician Ramya Brutal Review Of Dhurandhar 2)

राम्या ने फिल्म के मुख्य अभिनेता रणवीर सिंह की एक्टिंग पर भी सवाल उठाए। उन्होंने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि इस बार फिल्म में उनका प्रदर्शन उतना प्रभावशाली नजर नहीं आया जितना पहले पार्ट में था। उनके मुताबिक, फिल्म में दर्शकों को पहले जैसी एनर्जी और जुड़ाव महसूस नहीं हुआ। ये बयान ऐसे समय आया है जब फिल्म को पहले ही राम गोपाल वर्मा और राकेश रोशन जैसे फिल्मकारों से सराहना मिल चुकी है।

हिंसा और ‘जिंगोइज्म’ को लेकर भी जताई आपत्ति

राम्या ने फिल्म के हिंसक सीन्स को लेकर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि फिल्म में कई ऐसे दृश्य हैं जो जरूरत से ज्यादा हिंसा दिखाते हैं और कहानी को कमजोर बनाते हैं। साथ ही उन्होंने फिल्म में दिखाए गए राष्ट्रवाद के चित्रण को पुराना और अप्रासंगिक बताते हुए निर्देशक को इस तरह के विषयों से आगे बढ़ने की सलाह दी। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर समर्थकों और विरोधियों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई है।

प्रकाश राज और वारिस पठान ने भी जताई प्रतिक्रिया

फिल्म को लेकर अभिनेता प्रकाश राज ने भी अप्रत्यक्ष रूप से अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए संकेतों में फिल्म से दूरी बनाने की बात कही। वहीं उन्होंने दक्षिण भारतीय सितारों जैसे अल्लू अर्जुन, जूनियर एनटीआर, महेश बाबू और विजय देवरकोंडा का नाम लेते हुए इंडस्ट्री में बढ़ते दबाव की ओर भी इशारा किया।

उधर वारिस पठान जो ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रवक्ता हैं, उन्होंने फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग तक कर डाली। उनका कहना है कि फिल्मों का उद्देश्य मनोरंजन होना चाहिए, न कि समाज में विवाद पैदा करना।

विवादों के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़

दिलचस्प बात ये है कि लगातार उठ रहे विवादों के बावजूद फिल्म की कमाई पर कोई खास असर नहीं पड़ा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 330 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है, जबकि भारत में इसकी नेट कमाई 240 करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंच चुकी है।

तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज के साथ फिल्म की कमाई में और बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में यह साफ है कि विवादों के बीच भी धुरंधर: द रिवेंज दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचने में सफल रही है।

Updated on:
21 Mar 2026 06:44 pm
Published on:
21 Mar 2026 06:43 pm
Also Read
View All

अगली खबर