बॉलीवुड

राणा दग्गुबाती ने बताया बिगड़े सेहत का हाल, इमोशनल होकर बोले मौत का था खतरा

राणा दग्गुबाती ने बताया बिगड़े सेहत का हाल, इमोशनल होकर बोले मौत का था खतरा
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Nov 2020, 6:28 PM IST
rana daggubati
rana daggubati

साउथ सुपरस्टार राणा दग्गुबाती हाल ही एक्ट्रेस समांथा अक्किनेनी के चैट शो में शामिल हुए। जिसमें उन्होंने अपनी हेल्थ और स्ट्रगल के बारे में बताते हुए अपनी जिंदगी के वह पल भी बताए। जो काफी संघर्षमय रहे, अभिनेता ने इमोशनल होकर अपनी सेहत से जुड़े कई अहम खुलासे किए।

दरअसल राणा दग्गुबाती के लिए पिछला एक साल काफी मुश्किल भरा रहा। वह इस एक साल में जिंदगी और मौत के बीच जूझते रहे। उनकी सोशल मीडिया पर एक फोटो भी वायरल हुई थी। जिसमें वे काफी कमजोर और बीमार नजर आ रहे थे। उनकी यह फोटो देखकर हर कोई हैरान था। तभी से यह संभावना भी जताई जा रही थी कि वे बीमार चल रहे हैं और इस बात पर अभिनेता ने अब खुद खुलासा किया है।

एक्ट्रेस सामंथा अक्किनेनी के चैट शो में उन्होंने अपनी हेल्थ और स्ट्रगल के बारे में बताते हुए कहा, "जब जीवन तेजी से आगे बढ़ रहा था, तब अचानक से एक ब्रेक लग गया, हार्ट में केल्किफिकेशन (पत्थरना) होने की वजह से काफी दिक्कत हो गई, किडनी फेल हो गई , ऐसी स्थिति आ गई कि 70 परसेंट स्ट्रोक का खतरा था, वहीं 30 परसेंट सीधा मौत का खतरा था" राणा की यह बातें सुनकर सामंथा भी इमोशनल हो गई । क्योंकि उन्होंने भी देखा कि किन परिस्थितियों का सामना राणा दग्गुबाती को करना पड़ा था। वर्क फ्रंट की बात करें तो राणा दग्गुबाती फिल्म हाथी मेरे साथी में नजर आएंगे। वैसे पहले राणा ने किडनी ट्रांसप्लांट की खबरों को सिरे से खारिज किया था और कहा था कि वह एकदम स्वस्थ है। और लोगों को उनके प्रति प्यार के लिए शुक्रिया।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन