बॉलीवुड

जानिये कौन हैं Yusuf Ibrahim, जिसे मिली है Ranbir Alia की शादी की सिक्योरिटी की ज़िम्मेदारी

बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी सुर्ख़ीयों में बनी हुई हैं। दोनों की शादी की तैयारियां भी जोरों शोरों से चल रही हैं। इस शादी को लेकर ख़ास बात यह है कि दोनों अपनी शादी किसी लग्ज़री होटल में नहीं बल्कि अपने दादा दादी के बंगले कृष्णा राज से कर रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 13 Apr 2022, 1:29 PM IST
Ranbir Alia's marriage security has been given to Yusuf Ibrahim
Ranbir Alia's marriage security has been given to Yusuf Ibrahim

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री आलिया भट्ट और एक्टर रणवीर कपूर की शादी के चर्चे सुर्ख़ीयों में बने हुए हैं। ये अभिनेत्री की फ़ैन फॉलोइंग काफ़ी शानदार है उनके फ़ैन्स उनकी शादी की एक झलक देखने के लिए बेताब हैं जिसको देखते हुए सिक्योरटी काफ़ी ज़्यादा बढ़ा दी गई हैं।

बता दें कि अब भी कृष्णा राज बंगले के रेनोवेशन का काम चल रहा हैं। साथ ही उनके घर की सिक्योरिटी को भी बढ़ा दी गई हैं। शादी की सिक्योरिटी के बारे में बात करें तो आलिया भट्ट के भाई राहुल भट्ट ने जानकारी दी है कि आलिया और रणवीर की शादी की सिक्यॉरिटी की पूरी ज़िम्मेदारी यूसुफ़ भाई देख रहे हैं।

बता दें कि यूसुफ़ की मुम्बई में ‘9/11’ नाम की सिक्योरिटी फ़ोर्स एजेंसी हैं। इस एजेंसी में लगभग 200 बाउंसर्स शादी की सिक्योरिटी के लिए हायर किए जाएंगे। साथ ही बताया कि उनके परिवार वालों की डिमांड है कि सिक्योरिटी गार्ड की पर्सनालिटी अच्छी होनी चाहिए और वह डिप्लोमैटिक हो उन्हें इंग्लिश बोलना आना चाहिए साथ ही वह नॉन स्मोकर होने चाहिए।

चलिए जानते हैं आख़िर कौन हैं युसूफ भाई जिनके ऊपर आलिया भट्ट और रणवीर कपूर की शादी की सिक्यॉरिटी का इतना बड़ा ज़िम्मेदारी सौंपा गया हैं। सभी जानते हैं कि बॉलीवुड सेलेब्स को अपनी सिक्योरिटी की ज़रूरत होती हैं। जो की उन्हें पब्लिक प्लेस और पब्लिक इवेंट में सिक्योर रखते हैं।

बॉलीवुड सेलेब्स अपनी सिक्योरटी को ऐसे ही हायर नहीं करते बल्कि बहुत सोच समझ कर रखते हैं। जैसे कि बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान ख़ान के बॉडीगार्ड शेरा उनके साथ क़रीबन 25 साल से हैं। वैसे ही यूसुफ़ इब्राहिम बॉलीवुड के लिए कोई नया नाम नहीं हैं। यह कई सालों से आलिया भट्ट के सिक्योरिटी इंचार्ज हैं। आलिया भट्ट के साथ कई बार यूसुफ़ को देखा गया है ख़ासकर के तब जब आलिया भट्ट किसी दूसरे शहर अपनी फ़िल्म को प्रमोट करने जाती हैं।

सिर्फ़ आलिया भट्ट ही नहीं यूसुफ़ ख़ान बॉलीवुड सहित बाहर के कई सारे इंटरनेशनल स्टार्स को भी सिक्योरटी दे चुके हैं। बॉलीवुड की बात करें तो बॉलीवुड में शाहरुख़ ख़ान रणबीर कपूर करण जौहर शाहिद कपूर रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण कैटरीना कैफ़ प्रियंका चोपड़ा सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे बड़े सेलेब्स को सिक्योरिटी एडवाइज़र रह चुके हैं।

आपको बता दें कि युसूफ ख़ान को सनी लियोनी अपना भाई मानती है यूसुफ़ ख़ान अक्सर सनी लियोनी के पारिवारिक पार्टी में भी नज़र आ चुके हैं दरअसल रक्षा बंधन के मौक़े पर सनी लियोनी और उनकी बेटी निशा कौर बेवर ने यूसुफ़ और राखी बाँधी थी। वरुण धवन की शादी के दौरान भी सिक्योरिटी इंचार्ज यूसुफ़ इब्राहिम की कंपनी ही थी।

Updated on:
13 Apr 2022, 1:29 PM IST
Published on: