आलिया भट्ट और रणवीर कपूर आज शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। फ़ैन लंबे समय से इनकी शादी का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे और अब फाइनली वह दिन आ ही गया। दोनों की शादी की ख़बरों के बीच फैंस काफ़ी ज़्यादा एक्साइटेड हैं।
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के लिए आज काफ़ी स्पेशल डे हैं। काफ़ी लंबे समय से दोनों रिलेशनशिप में होने के बाद मैं अब दोनों अपने रिश्तों को ऑफिशियल करने वाले हैं। आलिया भट्ट को दुल्हन के जोड़े में देखने के लिए बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।
बता दें कि अभी रणबीर कपूर को लेकर एक बड़ा डेट सामने आया हैं। दरअसल शादी के बाद रणबीर कपूर कुछ ऐसा करने वाले हैं जिसे सुन उनके फ़ैन्स काफ़ी ज़्यादा ख़ुश हैं। ये बात तो सभी जानते हैं कि रणबीर कपूर बॉलीवुड के उन सेलेब्स में आते हैं जो अपनी लाइफ़ को प्राइवेट ही रखना पसंद करते हैं।
बता दें कि रणबीर कपूर सोशल मीडिया पर भी नहीं है और ना ही वो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना पसंद करते हैं। लेकिन शादी के बाद वह सोशल मीडिया पर भी एक्टिव होने वाले हैं। ख़बरों की मानें तो रणबीर कपूर शादी के बाद इंस्टा पर आ जाएंगे। इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा हैं।
ख़बरों के अनुसार ये कहा जा रहा है कि आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर को सोशल मीडिया पर अपना अकाउंट बनाने की सलाह दी है और कहा है कि अपने फ़ैन्स के लिए वह अपनी फ़ोटो और वीडियो शेयर किया करें। जिसे सुन कर ऐसा लग रहा है कि रणबीर कपूर सोशल मीडिया डेब्यू करने वाले हैं।
आपको बता दें कि दोनों की शादी की रसमें कल से ही शुरू हो गई हैं। हालांकि अभी दोनों एक्टर्स की ओर से शादी को लेकर कोई भी कॉमेंट नहीं किया गया हैं। लेकिन रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने और बहन रिद्धिमा कपूर ने कहा है कि शादी 14 अप्रैल को होगी।