बॉलीवुड

Alia And Ranbir Wedding: जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं रणबीर और आलिया

'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) फिल्म जल्द होगी रिलीज़ रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) करेंगे जल्द शादी
2 min read
• •
Updated: 7 Feb 2020, 6:57 PM IST
जल्द शादी करने जा रहें हैं रणबीर और आलिया
जल्द शादी करने जा रहें हैं रणबीर और आलिया

नई दिल्ली। बॉलीवुड का मोस्ट क्यूट कपल रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के घर में जल्द शहनाई बज सकती हैं। इन दोनों के अफेयर के चर्चें तो वैसे भी बी टाउन में काफी हैं, साथ ही दोनों को अक्सर साथ में ही स्पॉट भी किया गया है। फैंस भी इस कपल से शादी की उम्मीदें लगाए बैठे हैं। हाल ही में रणबीर कपूर के कजिन भाई अरमान जैन की शादी में भी रणबीर कपूर आलिया संग ही नज़र आए थे।

खबरों के अनुसार आलिया और रणबीर इसी साल के अंत यानी की दिसंबर में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। बता दें कि इसी साल उनकी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) भी रिलीज़ होने वाली है। राजीव मसंद (Rajeev Masand) जो कि इस फिल्म के क्रिटिक हैं उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के रिलीज़ के बाद रणबीर और आलिया शादी कर लेगें। ये फिल्म 4 दिसंबर 2020 को रिलीज होने वाली है। दोनों ही घरों में शादी की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। ये भी खबरें हैं कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर डेस्टिनेशन वेडिंग कर सकते हैं। वे स्विट्जरलैंड में Gstaad, बहामसाम या फिर फिनलैंड में शादी करने का प्लान कर रहे हैं।

फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) रणबीर कपूर के बेस्ट फ्रेंड आयन मुखर्जी की फिल्म हैं। उनके इस सेट से इन दोनों की लव स्टोरी की शुरूआत हुई थी। बता दें कि कुछ दिनों पहले रणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर की तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें दिल्ली अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस दौरान रणबीर और आलिया फिल्म की शूटिंग को बीच में छोड़ साथ में ही दिल्ली की ओर रवाना हो गए थे।

Published on:
Also Read
View All
“20 साल की उम्र तक माता-पिता बेवकूफ लगते हैं”, अजय देवगन ने बयां किया पिता-पुत्र के रिश्ते का कड़वा सच

‘बिश्नोई समाज हिरण के बच्चे को छाती से लगाकर रखता है’, सलमान को धमकियों के बीच विवेक ओबेरॉय का पुराना बयान हुआ वायरल

मुकुल देव के निधन के बाद डायरेक्टर आकाश कौशिक ने सुनाया अभिनेता से जुड़ा किस्सा, बोले- रात को करते थे बार-बार कॉल

‘धुरंधर’ कम्पोजर शाश्वत सचदेव ने किया बेडरूम में पियानो रखने का खुलासा, बोले- ‘क्या पता रात को कोई धुन आ जाए?

‘मैं बहुत बड़ा फैन हूं मुनव्वर फारूकी का’, आयशा खान के साथ फैन ने की बदतमीजी, सिक्योरिटी ने स्टेज से उतारा नीचे