बॉलीवुड

जब कैटरीना के सामने ये नाम नहीं ले सके रणबीर, वीडियो हुआ वायरल

रणबीर की एक्स गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ का एक पुराना वीडियो सामने आया है।

2 min read
Jul 14, 2018
ranbir kapoor

बॉलीवुड में इन दिनों राणबीर कपूर और आलिया के लवस्टोरी खूब चर्चा में है। आएदिन दानों को लेकर कोई न कोई खबर सुर्खियों में बनी रहती है। इसी बीच रणबीर की एक्स गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ का एक पुराना वीडियो सामने आया है। कैटरीना, रणबीर को एक काम करने के लिए बोलती हैं जो कि रणबीर ठीक से नहीं कर पाते हैं। ये मस्ती मजाक भरा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कैटरीना ने रणबीर को बुलाया इस नाम से:
कटरीना और रणबीर का वायरल हो रहा वीडियो उनके अफेयर के दिनों का है। इस वीडियो को कैटरीना कैफ के फैन पेज पर शेयर किया गया है। इन दोनों का ये वीडियो उस समय का है, जब दोनों अपनी फिल्म 'जग्गा जासूस' का प्रमोशन कर रहे हैं। इस वीडियो में जब कैटरीना, रणबीर का 'रणवीरे' ले रही हैं। इसके बाद रणबीर ने उन्हें कहा कि मेरा नाम रणबीर है न कि 'रणवीरे'। वहीं रणबीर को जब कैटरीना अपना नाम लेने के लिए करती हैं। तो रणबीर उन्हें 'कटरीना' बुलाते हैं। इस पर कैटरीना कहती हैं ये क्या है। रणबीर ने एक नहीं कई बार पुकारा उनका नाम।

जब कैटरीना एक बार फिर आईं नीतू सिंह के सामने:
बता दें कि हाल ही में कैटरीना और रणबीर की मां नीतू सिंह एक दूसरे के सामने आए। उस वक्त कैटरीना की स्थिति बेहद ही अजीबोगरीब बन गई थी। कैटरीना ने नीतू को देखते ही अपना रास्त इस तरह से बदल लिया मानों उन्होंने नीतू को देखा ही न हो। वहीं नीतू सिंह कैटरीना को देख नहीं पाई थीं। रिपोर्ट्स की मानें तो कैटरीना ने मीडिया वालों से उस दौरान उनकी तस्वीर न लेने के लिए रिक्वेस्ट की थी।

ये भी पढ़ें

‘संजू’ की सफलता से गदगद हुए हिरानी, आमिर से नाता तोड़ रणबीर के साथ बनाएंगे 5 फिल्में !
Published on:
14 Jul 2018 10:11 am
Also Read
View All