बॉलीवुड

आलिया और दीपिका के पीठ पीछे वैनिटीवैन के अंदर ये हरकत करते नजर आए रणबीर और रणवीर, वीडियो वायरल

रणबीर कपूर को फिल्म 'संजू' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। वहीं, आलिया भट्ट को फिल्म 'राजी' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है।
2 min read
Mar 26, 2019
Alia Bhatt Ranveer Singh Deepika Padukone Ranbir Kapoor
Alia Bhatt Ranveer Singh Deepika Padukone Ranbir Kapoor

बॉलीवुड में इनदिनों दीपिका पादुकोण को एक्स ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर और उनके पति रणवीर सिंह के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। दोनों को अक्सर कई जगहों पर देखा जाता है। हाल ही में दोनों एक साथ मुंबई में फिल्म फेयर अवार्ड फंक्शन में पहुंचे। उनके साथ फंक्शन में दीपिका और आलिया भट्ट भी नजर आईं। इस दौरान की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वहीं अब एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देख आप भी हैरान रह जाएंगे।

दरअसल, जो वीडियो वायरल हो रहा है वह फंक्शन खत्म होने के बाद का है। रणवीर सिंह और रणबीर कपूर दोनों वैनिटीवैन में डांस करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान दोनों फुल मस्ती के मूड में दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दोनों करण जौहर की फिल्म 'कलंक' के गाने 'फस्ट क्लास...' पर डांस कर रहे हैं। इस वीडियो को करण जौहर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।

बता दें कि इस साल फिल्म फेयर अवार्ड्स में रणबीर कपूर को फिल्म 'संजू' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। वहीं, आलिया भट्ट को फिल्म 'राजी' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। विक्की को 'संजू' में 'कमली' के किरदार के लिए बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल (मेल) का अवॉर्ड मिला।

Published on:
26 Mar 2019 09:58 am
Also Read
View All
Hanuman Ansh Box Office Collection Day 30: हनुमान अंश का 30वें हुआ अबतक का सबसे ज्यादा कलेक्शन, ‘मिर्जापुर’ ने 2 दिनों में कमा डाले 50 करोड़

‘हैवान’ में अक्षय कुमार- सैफ अली खान की कास्टिंग पर प्रियदर्शन ने किया खुलासा, बोले- नए स्टार्स बहुत इनसिक्योर है

सुनीता आहूजा संग विवाद के बीच गोविंदा का बड़ा बयान, बोले- बहुत सी बातें लिखी गईं, माई से प्रार्थना है कि सब साफ हो

ईशा रिखी ने तलाक के बाद बताया क्यों छुपाकर रखी थी बादशाह संग शादी की खबर? बोलीं- मैं तमाशा नहीं बनना चाहती थी

बादशाह संग तलाक के 5 दिन बाद ईशा रिखी ने तोड़ी चुप्पी, शादी टूटने पर बोलीं- मुझे धोखा महसूस हुआ